12वीं के बाद करना चाहते हैं बिजनेस मैनेजमेंट, ये हैं 7 एंट्रेंस एग्जाम की लिस्ट
- अधिकतर स्टूडेंट्स 12वीं के बाद अपना करियर बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बनाना चाहते हैं। इसके लिए आपको अभी से यह जान लेना चाहिए कि किन एंट्रेंस एग्जाम के जरिए टॉप बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कराने वाले इंस्टीट्यूट में उनका एडमिशन होगा।

अधिकतर स्टूडेंट्स 12वीं के बाद अपना करियर बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बनाना चाहते हैं। इसके लिए आपको अभी से यह जान लेना चाहिए कि किन एंट्रेंस एग्जाम के जरिए टॉप बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कराने वाले इंस्टीट्यूट में उनका एडमिशन होगा। टॉप बीबीए एंट्रेंस एग्जाम में सीयूईटी यूजी, एसईटी, आईपीएमएटी इंदौर, एनएमआईएमएस एनपीएटी, एमएएच बीबीए सीईटी आदि शामिल हैं। भारत में अधिकतर टॉप बीबीए कॉलेजों में एडमिशन इन एंट्रेंस एग्जांम से ही होता है। यहां हम आपको उन कोर्सेज के नाम, डेट की जानकारी देंगे। आपको बता दें कि भारत में 50 से भी ज्यादा एंट्रेंस एग्जाम होते हैं, जिनमें नेशनल लेवल, स्टेट लेवल और यूनिवर्सिटी लेवल एग्जाम है।
IPM-AT (इंदौर और रांची) -इंटीग्रेटिड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एप्टीट्यू़ड टेस्ट, यह भी पांच साल का इंटीग्रेटिड बिजनेस मैनेजमेंट प्रोग्राम है। इस कोर्स के बारे में आप ज्यादा जानकारी IIMidr.ac.in वेबसाइट से ले सकते हैं।
IPM-AT (रोहतक) - इंटीग्रेटिड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एप्टीट्यू़ड टेस्ट
यह भी पांच साल का इंटीग्रेटिड बिजनेस मैनेजमेंट प्रोग्राम है। इस कोर्स के बारे में आप ज्यादा जानकारी iimrohtak.ac.in से ले सकते हैं।
JIPMAT: इसे ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट ये नेशनल लेवल का एंट्रेंस टेस्ट है, जिसके जरिए IIM बोधगया और IIM जम्मू में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट में एडमिशन मिलता है। 12वीं के बाद इसमें एडमिशन ले सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिअ में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में प्रवेश लेना चाहते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in को देखें
4. CUET (UG) -
कॉमन यूनिवर्सिटी एडमिशन टेस्ट बीबीए, बीबए ऑनर्स, सेंट्रल और पब्लिक यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है। जिससे भारत में यूजी कोर्सेज में एडमिशन मिलता है। इसके लिए आवेदन समाप्त हो गए हैं। ज्यादा जानकारी यहां cuet.samarth.ac.inसे ले सकते हैं।
5. NMIMS-NPAT - नेशनल टेस्ट फॉर प्रोग्राम ऑफ्टर 12th
3 साल के बिजनेस मैनेजमेंट प्रोग्राम के जरिए नरसी मोनजी, मुंबई, नवी मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, इंदौर और चंडीगढ़ में एडमिशन होता है। ज्यादा जानकारी यहां से ले सकते हैं- nmimsnpat.in
6. XET - सेंट जेवियर्स प्रवेश परीक्षा सेंट जेवियर्स, मुंबई में 3 साल के बीएमएस कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है, ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट: xaviers.edu से ले सकते हैं।
7. OJEE - उड़ीसा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम उड़ीसा भर के संबद्ध कॉलेजों में ज्वाइंट BBA+MBA में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। ज्यादा जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट: ojee.nic.in/ और odishajee.com से ले सकते हैं।