Police Register Case of Dowry Harassment Against In-Laws in Rudhauli दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार नामजद, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsPolice Register Case of Dowry Harassment Against In-Laws in Rudhauli

दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार नामजद

Basti News - रुधौली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज किया है। विवाहिता रीमा ने बताया कि उनकी शादी दिलीप से हुई थी और उन्हें दहेज में बाइक नहीं मिलने के कारण प्रताड़ित किया गया। पति, ससुर, देवरानी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीThu, 10 April 2025 12:55 PM
share Share
Follow Us on
दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार नामजद

बस्ती। रुधौली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज किया है। रुधौली स्थित मायके में रह रही विवाहिता रीमा ने तहरीर में बताया है कि उनकी शादी दिलीप संग हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। आरोप है कि ससुराली दहेज में बाइक नहीं पाए। इसी को लेकर उन्हें अपशब्द कहते हुए मारते-पीटते और प्रताड़ित करते थे। जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति दिलीप, ससुर लालजी, देवरानी कविता और सास सोनमती निवासी झुडिया थाना बेलहर कला जनपद संतकबीरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।