राजनीतिक पार्टी का महापर्व होता है महाधिवेशन : मिथिलेश
झामुमो के महाधिवेशन में की तैयारी के लिए पूर्व मंत्री ने की डेलिगेट्स के साथ बैठक झामुमो की आगामी 14 व 15 अप्रैल को टाना भगत स्टेडियम रांची में आयोजित

गढ़वा, प्रतिनिधि। झामुमो की आगामी 14 व 15 अप्रैल को टाना भगत स्टेडियम रांची में आयोजित महाधिवेशन की सफलता के लिए पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास पर आयोजित इस बैठक में महाअधिवेशन की सफलता की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व मंत्री ने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस महाधिवेशन में गढ़वा से 200 सक्रिय सदस्य शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि महाधिवेशन किसी भी पार्टी का महापर्व होता है। महाधिवेशन में सिर्फ सक्रिय कार्यकर्ता ही भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग महाधिवेशन में अनुशासित ढंग से भाग लेंगे। गढ़वा के सारे लोग एक साथ ही रहेंगे ताकि वहां सबों की उपस्थिति दिखे। इस महाधिवेशन में झारखंड के सभी जिलों सहित विभिन्न प्रदेशों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इन सबों के बीच गढ़वा के डेलिगेट्स अपनी अनुशासित बेहतर छवि प्रस्तुत करेंगे। मनोज ठाकुर ने बताया कि महाधिवेशन की सारी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन कर केंद्रीय कार्यालय को सूची सौंप दिया जाएगा। जिले के सभी 20 प्रखंड एवं नगर पंचायत कमेटी, जिला संयोजक, केंद्रीय समिति सदस्य आदि लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि ग जिले में 50 हजार नए सदस्य बनाए गए हैं। साथ ही 189 पंचायत समिति व तीनों नगर कमेटी का गठन कर लिया गया है। बैठक में मुख्य रूप से तनवीर आलम, शरीफ अंसारी, जवाहर पासवान, रेखा चौबे, अनिता दत्त, धनंजय तिवारी, चंदन जायसवाल, चंदा देवी, रेखा पाठक, छोटू सिंह खरवार, राजकिशोर यादव, सुनील कुमार गौतम सहित काफी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।