Bihar Board 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में गिरावट, लड़कों ने किया बेहतर प्रर्दशन, देखें रिजल्ट एक नजर में
- बिहार बोर्ड ने आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट matricresult2025.com और matricbiharboard.com के अलावा livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं।

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 : बिहार बोर्ड ने आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट matricresult2025.com और matricbiharboard.com के अलावा livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की खास बातें-
कुल पास प्रतिशत- इस वर्ष कुल 82.11 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।
तीन स्टूडेंट्स ने किया टॅाप- बिहार बोर्ड 10वीं में तीन स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, भोजपुर के रंजन वर्मा और पश्चिमी चंपारण के गाहिरी की अंशु कुमारी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। तीनों के 489 मार्क्स ( 97.8 फीसदी) रहे।
10वीं के टॉप 10 स्टूडेंट्स में 123 बच्चे शामिल- बिहार बोर्ड 10वीं के टॉप 10 स्टूडेंट्स में 123 बच्चे शामिल हैं। इसमें 60 छात्राएं और 63 छात्र हैं। तीन टॉपरों में दो लड़कियां शामिल हैं।
लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले खराब- लड़कियों का ओवरऑल रिजल्ट लड़कों से खराब रहा है। लड़कों का रिजल्ट 83.65 फीसदी जबकि लड़कियों का 80.67 फीसदी रहा है।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट पिछले साल से गिरा- इस साल कुल पास प्रतिशत 2024 के पास प्रतिशत से कम है। पिछले साल कुल पास प्रतिशत 82.91 फीसदी था और इस साल यह 82.11 फीसदी है।
12 लाख 79 हजार 294 स्टूडेंट्स हुए पास- 12 लाख 79 हजार 294 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। टॉप-10 में 123 छात्र हैं। टॉप-5 में 25 स्टूडेंट हैं। वहीं टॉप-6 से 10 तक 98 छात्र हैं। टॉपर में 2 छात्राएं और एक छात्र है।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट श्रेणीवार-
प्रथम श्रेणी से पास हुए: 4,70,845
द्वितीय श्रेणी से पास हुए: 4,82,012
तृतीय श्रेणी से पास हुए: 3,07,792
टॉपर्स 3 की लिस्ट- टॉप 3 में 11 विद्यार्थी शामिल हैं
1 साक्षी कुमारी महिला राम नरेश शर्मा जेपीएन हाई स्कूल नरहन, समस्तीपुर 489 97.80 पहला स्थान
2 अंशू कुमारी महिला भूपेन्द्र साह भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी, प चंपारण 489 97.80 पहला स्थान
3 रंजन वर्मा पुरुष शिव शंकर सिंह उच्च विद्यालय अगिआंव बाजार भोजपुर 489 97.80 पहला स्थान
4 पुनित कुमार सिंह पुरुष संतोष कुमार सिंह आदर्श उच्च विद्यालय बरका राजपुर बक्सर 488 97.60 दूसरा स्थान
5 सचिन कुमार राम पुरुष भूदेव राम उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिमरिया, चकाई, जमुई 488 97.60 दूसरा स्थान
6 प्रियांशु राज पुरुष राजीव कुमार आर एन एंड पी आर एच/एस जलालाबाद, मुंगेर 488 97.60 दूसरा स्थान
7 मोहित कुमार पुरुष उपेन्द्र पंडित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय टेंगरा, बेलहर, बांका 487 97.40 तीसरा स्थान
8 सूरज कुमार पांडे पुरुष पुष्पेंद्र कुमार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बसबेरवा, बांका 487 97.40 तीसरा स्थान
9 खुशी कुमारी महिला संजय प्रसाद आरआर हाई स्कूल गोरारी रोहतास 487 97.40 तीसरा स्थान
10 1 प्रियांशु रंजन पुरुष तेज नारायण बोसाक आरके हाई स्कूल, आजमनगर 487 97.40 तीसरा स्थान
11.रोहित कुमार पुरुष संजय कुमार सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 487 97.40 तीसरा स्थान
बिहार बोर्ड मैट्रिक विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंट परीक्षा की डेट: बिहार बोर्ड मैट्रिक विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 4 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी।
बिहार बोर्ड 10वीं टॉपरों को क्या इनाम मिलेगा : इस साल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी है। टॉपर को इस बार 2 लाख रुपए मिलेंगे। पहले ये इनाम एक लाख का था। दूसरे स्थान वाले छात्र को 1.50 लाख रुपए मिलेंगे। पहले ये इनाम 75 हजार था। वहीं, तीसरे स्थान के छात्र को एक लाख रुपए मिलेंगे। पिछले बार ये इनाम 50 हजार तक का था। वहीं, चौथे से दसवें नंबर के अव्वल छात्रों को 20 हजार रुपए मिलेंगे। पहले ये इनाम 10 हजार तक था।