GUJCET 2025 Admit Card OUT at gujcet.gseb.org here direct download link GUJCET 2025 Admit Card OUT: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए एडमिट कार्ड gujcet.gseb.org पर जारी, Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़GUJCET 2025 Admit Card OUT at gujcet.gseb.org here direct download link

GUJCET 2025 Admit Card OUT: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए एडमिट कार्ड gujcet.gseb.org पर जारी, Direct Link

  • GUJCET 2025 Admit Card: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आज 11 मार्च 2025 को गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2025 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 11 March 2025 06:14 PM
share Share
Follow Us on
GUJCET 2025 Admit Card OUT: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए एडमिट कार्ड gujcet.gseb.org पर जारी, Direct Link

GUJCET 2025 Admit Card Pdf Download: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आज 11 मार्च 2025 को गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2025 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर या ईमेल आईडी और जन्मतिथि या एप्लीकेशन नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।

GUJCET Admit Cards 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए GUJCET Admit Cards 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर या ईमेल आईडी और जन्मतिथि या एप्लीकेशन नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. परीक्षा का नाम

2. परीक्षा सेंटर का पता

3. परीक्षा का समय

4. परीक्षा की तिथि

5. उम्मीदवार का नाम

6. उम्मीदवार की जन्मतिथि

7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर

8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

9. परीक्षा के विषय

10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET 2025) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (बी.टेक) और बैचलर ऑफ फार्मेसी (B.Pharm) जैसी प्रोफेशनल डिग्री कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए किया जाता है।

गुजरात सीईटी 2025 की महत्वपूर्ण तारीखें-

1. एप्लीकेशन फॉर्म तारीख- 25 जनवरी, 2025

2. एप्लीकेशन फॉर्म की आखिरी तारीख- 25 फरवरी, 2025

3. GUJCET 2025 एडमिट कार्ड- मार्च, 2025

4. GUJCET 2025 परीक्षा- 23 मार्च, 2025