JEE Advanced 2025 Admit Card: कल जारी होंगे जेईई एडवांस्ड 2025 के एडमिट कार्ड, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
JEE Advanced 2025 Admit Card: जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल 12 मई 2025 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी jeeadv.ac.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

JEE Advanced 2025 Admit Card: जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल 12 मई 2025 को जारी किए जाएंगे। जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर दी गई जानकारी के अनुसार, आईआईटी कानपुर की ओर से कल 12 मई 2025 को सुबह 10 बजे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
जेईई एडवांस 2025 का आयोजन 18 मई को किया जाएगा। परीक्षा दो सत्रों में तीन घंटे के लिए आयोजित की जाएगी-पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में तीन घंटे की अवधि के दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल होंगे। दोनों पेपरों में उपस्थित होना अनिवार्य है। जेईई एडवांस 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाती है।
उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए मॉक टेस्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर एक्टिव कर दिया गया है। मॉक टेस्ट के जरिए स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड एग्जाम का फॉर्मेट जान सकते हैं कि परीक्षा में एग्जाम पैटर्न क्या होगा, किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे आदि।
JEE Advanced 2025 Admit Card: जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।