Hindi Newsकरियर न्यूज़mp board 5th result 2025 released at rskmp mpbse mp class 5th result declared mponline mpresults
MP Board 5th Result Declared : एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट यहां से करें चेक, एक क्लिक में दिखेगा परीक्षाफल
- एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर जारी किया गया है। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और समग्र आईडी की आवश्यकता होगी।
Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 28 March 2025 01:05 PM

MP Board 5th Result 2025 Declared : एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर जारी किया गया है। शिक्षक, स्कूल प्रमुख अपने विद्यालय का विद्यार्थीवार रिजल्ट भी इसी पोर्टल से चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और समग्र आईडी की आवश्यकता होगी। ये सभी जानकारियां एडमिट कार्ड में होती है। इस साल 5वीं की परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 तक किया गया था। परीक्षा में 11 लाख 17 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।
MP Board 5th Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट-
- सबसे पहले rskmp.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Result वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा। स्कोर कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।