MPBSE MP Board 10th Result 2025 released at mpbse.mponline.gov.in in pragya jaiswal topped high school exam MPBSE MP Board 10th Topper : एमपी बोर्ड 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने किया टॉप, 500 में से 500 अंक किए हासिल, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़MPBSE MP Board 10th Result 2025 released at mpbse.mponline.gov.in in pragya jaiswal topped high school exam

MPBSE MP Board 10th Topper : एमपी बोर्ड 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने किया टॉप, 500 में से 500 अंक किए हासिल

MPBSE MP Board 10th Result 2025: एमपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर टॉप किया है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 6 May 2025 10:19 AM
share Share
Follow Us on
MPBSE MP Board 10th Topper : एमपी बोर्ड 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने किया टॉप, 500 में से 500 अंक किए हासिल

MPBSE MP Board 10th Result 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से आज 6 मई 2025 को एमपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। कक्षा 10वीं परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान livehindustan.com पर भी देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर टॉप किया है।

MPBSE MP Board 10th Result 2025 Direct Link

एमपी बोर्ड 10वीं में नियमित परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 76.22% रहा है। 10वीं में नरसिंहपुर जिले का पास प्रतिशत 92.73% रहा है। हाईस्कूल में आदिवासी जिले मंडला का पास प्रतिशत 89.83% रहा है। मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया गया था। 10वीं बोर्ड परीक्षा में 9.53 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे।

एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट-

1. प्रज्ञा जायसवाल- 500 अंक (प्रथम स्थान)

2. आयुष द्विवेदी- 499 अंक (दूसरा स्थान)

3. शैजाह फातिमा- 498 अंक (तीसरा स्थान)

4. मानसी साहू- 497 अंक (चौथा स्थान)

5. सुहानी प्रजापति- 497 अंक (चौथा स्थान)

6. शिवांश पांडे- 497 अंक (चौथा स्थान)

7. अंजलि शर्मा- 497 अंक (चौथा स्थान)

8. सुम्बुल खान- 496 अंक (पांचवां स्थान)

9. तरन्नुम रंगरेज - 496 अंक (पांचवां स्थान)

10. अनिमेष वर्मा- 496 अंक (पांचवां स्थान)

11. प्राची कौरव - 496 अंक (पांचवां स्थान)

MP Board 10th Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या फिर mpresults.nic.in पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

ये भी पढ़ें:10वीं के बाद करें ये टॉप 5 शॉर्ट टर्म कोर्सेज, लाखों में होगी सैलरी
ये भी पढ़ें:10वीं के बाद करियर प्लानिंग करने के लिए टॉप 5 टिप्स, अपने लिए चुनें बेस्ट करियर
ये भी पढ़ें:Live:एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक,यहां डालें रोल नंबर

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन