MPESB Calendar : MP ESB exam calendar released mppeb mp peb mptet mp tet teacher exam dates MPESB Calendar : MPTET समेत 15 भर्ती व 5 प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां जारी, होगी 15000 भर्ती, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़MPESB Calendar : MP ESB exam calendar released mppeb mp peb mptet mp tet teacher exam dates

MPESB Calendar : MPTET समेत 15 भर्ती व 5 प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां जारी, होगी 15000 भर्ती

  • MPESB Calendar : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने वर्ष 2025 की भर्ती परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 28 Dec 2024 12:15 PM
share Share
Follow Us on
MPESB Calendar : MPTET समेत 15 भर्ती व 5 प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां जारी, होगी 15000 भर्ती

MPESB Calendar : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने वर्ष 2025 की भर्ती परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में कुल 15 भर्ती परीक्षा और 5 प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों का जिक्र किया गया है। 15 भर्ती परीक्षाओं के जरिए 15 हजारों पदों पर भर्ती होगी। रिजल्ट किस माह में घोषित किए जाने की संभावना है, इसकी जानकारी भी दी गई है। एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक समूह-05 स्टाफ नर्स संयुक्त भर्ती परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। इसके 2267 पद हैं। इसका रिजल्ट अप्रैल में जारी किया जाएगा। इसके अलावा महिला बाल विकास पर्यवेक्षक परीक्षा भी फरवरी में आयोजित होने की संभावना है। उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर में होगी। फरवरी 2026 में इसका रिजल्ट जारी होगा।

मार्च में होने वाली महत्वपूर्ण परीक्षा में माध्यमिक शिक्षक (खेल, गायन, वादन व नृत्य) और इन्हीं विषयों के लिए प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा व माध्यमिक (विषय) शिक्षक चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 10 हजार पदों के लिए माध्यमिक शिक्षक परीक्षा होगी।

भर्ती परीक्षा तिथियां

समूह 01 सब ग्रुप 01 - अप्रैल

प्राथमिक शाला शिक्षक चयन परीक्षा- अप्रैल

समूह 01 उप समूह 03 - अप्रैल

समूह 02 उप समूह 01 - मई

समूह 02 उप समूह 03 - मई

समूह 02 उप समूह 04 - मई

वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी परीक्षा - सितंबर

सहायक उप निरीक्षक प्रधान आरक्षक चयन परीक्षा - अगस्त

समूह 03 उपयंत्री - नवंबर

आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों के पदों की चयन परीक्षा - दिसंबर

पीएसटी प्रवेश परीक्षा मई 2025 में और पीएनएसटी जून 2025 में होगी।