RBSE class 8th Result 2025: कब आएगा राजस्थान आठवीं का रिजल्ट, क्या है अपडेट
RBSE class 8th Result 2025 rajshaladarpan.nic.in , rajeduboard.rajasthan.gov.in , rajpsp.nic.in : राजस्थान बोर्ड 8वीं क्लास का रिजल्ट कब जारी होगा, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं आई है।

RBSE class 8th Result 2025 rajshaladarpan.nic.in , rajeduboard.rajasthan.gov.in , rajpsp.nic.in : राजस्थान बोर्ड 8वीं क्लास का रिजल्ट कब जारी होगा, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं आई है। पिछले साल 8वीं क्लास का रिजल्ट 30 मई को जारी हो गया था, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल भी मई में नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। एक बार जब रिजल्ट जारी हो जाएगा, तो स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट स राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in और पीएसपी पोर्टल rajpsp.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्टूडेंट्स को फेल किया जाता है। तय मार्किंग से कम मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स को फिर से आठवीं में पढ़ाई करनी पड़ती है। अगर एक विषय में फेल हो तो इन स्टूडेंट्स को भी सप्लीमेंटरी का एक मौका दिया जाता है।
हर साल पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय, बीकानेर हर साल 8वीं कक्षा की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराता है। राजस्थान बोर्ड 8वीं के विद्यार्थियों को मार्क्स की बजाय ग्रेड (RBSE 8th Result 2025) दिए जाते हैं। डी ग्रेड तक जिन स्टूडेंट्स के अंक आते हैं, उन्हें पास माना जाता है और जिसके अंक ई ग्रेड या ई-2 ग्रेड आते हैं, उन बच्चों को फेल माना जाता है। अगर एक या दो विषय में ई ग्रेड आती है तो सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। इसलिए स्टूडेंट्स को ग्रेडिंग के बारे में अच्छे से जानकारी होनी चाहिए।
पिछले साल 8वीं में 95.72 फीसदी बच्चे पास हुए थे। पिछले साल कक्षा 8वीं में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 96.39 प्रतिशत रहा था, जिसमें जबकि छात्रो का 95.14 प्रतिशत रहा था। 8वीं में सीकर, दौसा, अलवर, अजमेर, तथा नागौर का परीक्षा परिणाम सबसे अच्छा रहा था। 2024 में 12 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 8वीं की परीक्षा दी थी।