RPSC EO RO Result 2025 out at rpsc.rajasthan.gov.in here direct pdf download link cutoff RPSC EO RO Result 2025: राजस्थान ईओ आरओ रिजल्ट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़RPSC EO RO Result 2025 out at rpsc.rajasthan.gov.in here direct pdf download link cutoff

RPSC EO RO Result 2025: राजस्थान ईओ आरओ रिजल्ट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, Direct Link

RPSC EO RO Result 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आज 24 अप्रैल 2025 को ईओ आरओ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानThu, 24 April 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
RPSC EO RO Result 2025: राजस्थान ईओ आरओ रिजल्ट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, Direct Link

RPSC EO RO Result 2025 pdf direct link: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आज 24 अप्रैल 2025 को राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग - चतुर्थ प्रतियोगी परीक्षा- 2022 (ईओ आरओ भर्ती परीक्षा) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी।

RPSC EO RO Result 2025 pdf direct link

आयोग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की प्रोविजनल लिस्ट जारी की गई है। चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसके बाद आयोग के द्वारा फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग - चतुर्थ प्रतियोगी परीक्षा- 2022 (ईओ आरओ भर्ती परीक्षा) का फिर से आयोजन 23 मार्च 2025 को दोपहर 12 से 2 बजे तक किया गया था। आयोग द्वारा जारी लिस्ट में 309 अभ्यर्थियों का विचारित सूची (प्रोविजनल लिस्ट) जारी की है। परीक्षा में 300 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है क्योंकि उन्होंने परीक्षा के प्रश्न-पत्र में उल्लेखित परीक्षार्थियों के लिए निर्देश के बिन्दु संख्या 11 के अनुसार 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 05 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं चिन्हित किया था।

ये भी पढ़ें:राजस्थान कृषि अधिकारी परीक्षा का एडमिट कार्ड 17 अप्रैल को जारी होंगे
ये भी पढ़ें:आरपीएससी ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का एग्जाम शेड्यूल 2025 जारी किया

कटऑफ मार्क्स-

1. जनरल कैटेगरी- 84.71 मार्क्स

2. एससी- 76.30 मार्क्स

3. एसटी- 79.66 मार्क्स

4. ओबीसी- 83.70 मार्क्स

5. एमबीसी - 81.34 मार्क्स

6. ईडब्ल्यूएस- 81.34 मार्क्स

7. एक्ससर्विस मैन - 73.28 मार्क्स

प्रोविजनल लिस्ट में अस्थाई रूप से चयनित उम्मीदवार अपनी SSO ID के माध्यम से recruitment portal पर My Recruitment → Detailed Form Cum Scrutiny → Apply Now का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाईन भरना होगा। ऑनलाईन विस्तृत आवेदन फॉर्म भरने के लिए आयोग द्वारा 01 मई 2025 से दिनांक 07 मई 2025 (रात 11:59 बजे) तक लिंक खोला जाएगा।

RPSC EO RO Result 2025: आरपीएससी ईओ आरओ रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए न्यूज एंड इवेंट्स सेक्शन में जाना होगा।

3. इसके बाद आपको RPSC EO RO Result लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर RPSC EO RO रिजल्ट पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।

6. इसके बाद आप आरपीएससी ईओ आरओ रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।

7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।