RSMSSB Pashu Parichar Result OUT, Download Pdf : राजस्थान पशु परिचर रिजल्ट डाउनलोड लिंक
- RSMSSB Pashu Parichar Result OUT, Download Pdf : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशु परिचर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। नीचे पीडीएफ फाइल में देखें परिणाम -

RSMSSB Pashu Parichar Result OUT, Download Pdf : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशु परिचर परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन दिनांक 01 दिसंबर 2024 (दो पारी), 02 दिसंबर 2024 (दो पारी) व 03 दिसंबर 2024(दो पारी) कुल छह पारियों में होने के कारण नॉर्मलाईजेशन / स्केलिंग सूत्र के अनुसार परिणाम घोषित किया गया है। 10 फीसदी से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प/गोले को गहरा नहीं करने के कारण 15926 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है।
चयन बोर्ड ने बहुत से प्रश्नों को डिलीट किया है। तय फॉर्मूले के हिसाब से इसके मार्क्स दिए गए हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए पशु परिचर के 6433 पद भरे जाएंगे। परीक्षा के बाद इस भर्ती में 499 पदों की बढ़ोतरी की गई है। पहले इस भर्ती में 5934 पद थे।
यहां देखें रिजल्ट , चेक करें अपना रोल नंबर
ऊपर दिए गए पीडीएफ फाइल में से रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं यहां क्लिक करें
17.63 लाख में से 10.52 लाख ने दी थी परीक्षा
राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 6 चरणों में कुल 7 लाख 11 हजार 331 अभ्यर्थी लाख अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल पंजीकृत 17 लाख 63 हजार 897 अभ्यर्थियों में से 10 लाख 52 हजार 566 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। 7 लाख 11 हजार 331 अभ्यर्थी एग्जाम देने के लिए नहीं पहुंचे। परीक्षा देने के लिए करीब 59.67 प्रतिशत अभ्यर्थी ही आए थे।
RSMSSB Animal Attendant Result : यूं चेक कर सकेंगे पशु परिचर रिजल्ट
- rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- Animal Attendant Result के लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल खुलने पर अपना रोल नंबर तलाशें व कटऑफ देखें