RRC Group D Exam 2019: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए GK के 10 मॉडल प्रश्न
RRC Group D Exam model questions: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2019 की तिथि व एडमिट कार्ड शेड्यूल का ऐलान अभी नहीं हुआ है। परीक्षार्थी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उम्मीदवार पूरे जी-जान...

RRC Group D Exam model questions: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2019 की तिथि व एडमिट कार्ड शेड्यूल का ऐलान अभी नहीं हुआ है। परीक्षार्थी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उम्मीदवार पूरे जी-जान से इसकी तैयारी में जुट गए हैं। उम्मीदवार 1 करोड़ से ज्यादा है और सीटें 1.03 लाख। इसलिए इस बार भी मुकाबला कड़ा है। ऐसे में उम्मीदवारों की मदद के लिए हम यहां कुछ मॉडल प्रश्न बता रहे हैं जो जीके की तैयारी में उनकी मदद करेंगे। RRC Group D CBT 1 परीक्षा में गणित, रीजनिंग, जनरल साइंस, जनरल अवेयरनेस/कंरट अफेयर से जुड़े प्रश्न होंगे। 90 मिनट की परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। मैथ्स से 25, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 30, जनरल साइंस से 25 व जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर से 20 प्रश्न आएंगे।
यहां हम कुछ मॉडल प्रश्न मुहैया करा रहे हैं। ऐसे प्रश्नों को हल करके आप परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। इनके उत्तर सबसे नीचे दिए गए हैं।
प्रश्न-1: अग्नि-IV मिशन की सफलता के पीछे डीआरडीओ का प्रक्षेपास्त्र वैज्ञानिक कौन है?
क. ए.पी.जे अब्दुल कलाम
ख. टेस्सी थॉमस
ग. ए. शिवाथानू पिल्लै
घ. वी. के. सारस्वत
प्रश्न-2: दिल्ली स्थित कमल मंदिर निम्नलिखित में से किस समुदाय के लिए पूजा का घर है?
क. हिंदू
ख. बौद्ध
ग. जैन
घ. बहाई
प्रश्न-3: भोर घाट किस राज्य में स्थित है?
क. मध्य प्रदेश
ख. हरियाणा
ग. महाराष्ट्र
घ. छत्तीसगढ़
प्रश्न-4: पंडोह बांध किस राज्य में स्थित है?
क. पंजाब
ख. हिमाचल प्रदेश
ग. गुजरात
घ. उत्तर प्रदेश
प्रश्न-5: हेग शहर कहां स्थित है?
क. बोलीविया
ख. नीदरलैंड
ग. चिली
घ. चेक गणराज्य
प्रश्न-6. यदि कोई पंचायत भंग की जाती है तो चुनाव कितने समय में कराने होंगे?
क. 1 महीना
ख. 3 महीने
ग. 6 महीने
घ. 1 वर्ष
प्रश्न-7. इलेक्ट्रॉनिक जेनेरेटर का आविष्कार किसने किया?
क. सर एलेक्जेंडर ग्राह्म बेल
ख. माइकल फैराडे
ग. अल्फ्रेड बी नोबेल
घ. थॉमस अल्वा एडीसन
प्रश्न-8. नोबेल पुरस्कार विजेता प्रथम एशियाई का नाम बताएं?
क. सीवी रमन
ख. राजीव गांधी
ग. रवीन्द्र नाथ ठाकुर
घ. मदर टेरेसा
प्रश्न-9. विश्व में सबसे बड़ा संग्रहालय कौन सा है?
क. ब्रिटिश संग्रहालय, लंदन
ख. स्टेट हर्मिटेज म्यूजियम, सेंट पीटर्सबर्ग
ग. सालार जंग म्यूजियम, हैदराबाद
घ. लीवरै, पेरिस
प्रश्न-10. भारत में ज्ञानपीठ पुरस्कार जीतने वाली प्रथम महिला कौन थीं?
क. महादेवी वर्मा
ख. अमृता प्रीतम
ग. महाश्वेता देवी
घ. आशापूर्णा देवी
ऊपर दिए गए प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार हैं - 1.ख, 2.घ., 3.ग, 4.ख, 5.ख, 6.ग 7.ख 8.ग 9.घ 10.घ
(साभार- रोजगार समाचार)