UPSC NDA : 3 सालों में 126 लड़कियों ने जॉइन किया एनडीए, जानें कितनी ने दिया इस्तीफा, देखें ब्योरा
- सरकार की ओर से तीन वर्ष पहले खड़कवासला स्थित प्रमुख प्रशिक्षण अकादमी के दरवाजे महिलाओं के लिए खोले जाने के बाद अब तक कुल 126 महिला कैडेट राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में शामिल हो चुकी हैं।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को राज्यसभा को बताया कि सरकार की ओर से तीन वर्ष पहले खड़कवासला स्थित प्रमुख प्रशिक्षण अकादमी के दरवाजे महिलाओं के लिए खोले जाने के बाद अब तक कुल 126 महिला कैडेट राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि केवल पांच महिला कैडेटों ने एनडीए जॉइन करने के बाद इस्तीफा दिया।
देखें किस राज्य से कितनी महिलाओं आईं
1. असम 01
2. बिहार 03
3. छत्तीसगढ़ 01
4. दिल्ली 05
5. गुजरात 03
6. हरियाणा 35 , 01 ने इस्तीफा दिया
7. हिमाचल प्रदेश 04 , 01 ने इस्तीफा दिया
8. जम्मू और कश्मीर 02
9. कर्नाटक 01
10. केरल 04 , 01 ने इस्तीफा दिया
11. मध्य प्रदेश 06
12. महाराष्ट्र 11
13. पंजाब 05 , 01 ने इस्तीफा दिया
14. राजस्थान 13
15. उत्तर प्रदेश 28 , 01 ने इस्तीफा दिया
16. उत्तराखंड 03
17. पश्चिम बंगाल 01
कुल 126
हरियाणा से एनडीए में शामिल होने वाली महिलाओं की संख्या सर्वाधिक 35 है। इसके बाद उत्तर प्रदेश (28) और राजस्थान (13) है। अगस्त 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को महिलाओं को एनडीए के लिए अगली प्रवेश परीक्षा देने की अनुमति देने का निर्देश दिया और अगले साल पहला बैच शामिल किया गया। महिलाओं को एनडीए में शामिल होने के योग्य बनाने वाला सर्वोच्च न्यायालय का यह आदेश शीर्ष अदालत द्वारा महिलाओं को तीनों सेवाओं की चुनिंदा शाखाओं में शॉर्ट-सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारियों के रूप में सेवा देने की अनुमति देने के तीन दशक बाद आया था। इसके अलावा इस फैसले से 18 माह पहले शीर्ष अदालत ने भारतीय सेना में शामिल होने वाली महिला अधिकारियों को परमानेंट कमीशन और कमांड भूमिकाओं की हकदार माना था।