IPL 2025 में बने 26381 रन और पड़े 1294 छक्के...रिकॉर्डतोड़ रहा यह सीजन; इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज
IPL 2025 का यह सीजन सही में रिकॉर्ड तोड़ रहा। टूर्नामेंट को आरसीबी के रूप में नया चैंपियन मिला तो वहीं सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा छक्कों के साथ 6 बड़े रिकॉर्ड टूटे। यह सीजन इसी के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पंजाब किंग्स पर धमाकेदार जीत के साथ IPL 2025 का अंत हुआ। IPL 2025 का यह सीजन सही में रिकॉर्ड तोड़ रहा। टूर्नामेंट को आरसीबी के रूप में नया चैंपियन मिला तो वहीं सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा छक्कों के साथ 6 बड़े रिकॉर्ड टूटे। यह सीजन इसी के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। फाइनल में भले ही दोनों टीमें 200 रन का आंकड़ा ना छू पाई हो, मगर इस सीजन सर्वाधिक 200 प्लस स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड बना। आईए एक नजर IPL 2025 में बने रिकॉर्ड्स की सूची पर डालते हैं-
एक सीजन में सबसे ज्यादा रन: 26381
एक सीजन में सबसे ज्यादा रन/विकेट: 30.39
एक सीजन में सबसे ज्यादा आरपीओ: 9.62
एक सीजन में सबसे ज्यादा चौके: 2245
एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के: 1294
सीजन सबसे ज्यादा बार 200 प्लस का स्कोर: 52
बात IPL 2025 फाइनल की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी की टीम ने बिना किसी खिलाड़ी के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 190 रन बोर्ड पर लगाए। विराट कोहली 43 रनों के साथ टीम का हाईएस्ट स्कोरर रहे। पंजाब के लिए काइल जैमिंसन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट चटकाए।
इस स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को सधी हुई शुरुआत मिली। प्रभसिमरन सिंह और प्रयांश आर्या ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 43 रन जोड़े। इसके बाद जोश इंग्लिस ने 39 रन बनाे। मगर जैसे ही कप्तान श्रेयस अय्यर आउट हुए तो पूरी टीम कॉन्फिडेंस खो बैठे। शशांक सिंह ने जरूर 30 गेंदों में 61 रन बनाए, मगर उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।