IPL Auction 2025 Highlights : 72 खिलाड़ियों के लिए 10 फ्रेंचाइजी ने खर्च किए 467.95 करोड़, पंत-अय्यर की भर गई तिजोरी ipl auction 2025 live updates sold and unsold players list with base price csk mi gt rcb kkr updates - cricket news
Hindi Newsक्रिकेटIPL Auction 2025 Highlights : 72 खिलाड़ियों के लिए 10 फ्रेंचाइजी ने खर्च किए 467.95 करोड़, पंत-अय्यर की भर गई तिजोरी

IPL Auction 2025 Highlights : 72 खिलाड़ियों के लिए 10 फ्रेंचाइजी ने खर्च किए 467.95 करोड़, पंत-अय्यर की भर गई तिजोरी

IPL Auction 2025 Highlights: आईपीएल 2025 की बड़ी नीलामी में रविवार को कुल 72 खिलाड़ी बिके। 10 फ्रेंचाइजी ने कुल 467.95 करोड़ रुपये खर्च किए। ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें लखनऊ ने 27 करोड़ में खरीदा। अनकैप्ड खिलाड़ियों में रसिख डार सबसे महंगे बिके हैं।

IPL Auction 2025 Highlights : 72 खिलाड़ियों के लिए 10 फ्रेंचाइजी ने खर्च किए 467.95 करोड़, पंत-अय्यर की भर गई तिजोरी

आईपीएल नीलामी 2025

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 25 Nov 2024 12:26 AM
हमें फॉलो करें

IPL Auction 2025 Day-1 Highlights: आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी रविवार और सोमवार को जेद्दा में हो रही है। पहले दिन कुल 72 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी है, जिसमें से 24 विदेशी खिलाड़ी हैं। पहले दिन फ्रेंचाइजी ने 4 आरटीएम यूज किए। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को इस साल खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर 26 करोड़ 75 लाख रुपये में पंजाब किंग्स से जुड़े। वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब के बीच अय्यर को लेकर काफी समय तक होड़ रही लेकिन आखिर में पंजाब ने बाजी मारी।

आईपीएल 2025 नीलामी में सबसे पहली बोली अर्शदीप सिंह पर लगी। उनको खरीदने के लिए 6 फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई। हालांकि हैदराबाद ने 18 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाई लेकिन पंजाब किंग्स ने राइट टू मैच (RTM) का इस्तेमाल करके 18 करोड़ में उन्हें अपनी टीम में जोड़ा। रबाडा को गुजरात ने 10.75 करोड़ में खरीदा। मिचेल स्टार्क को इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा। डेविड मिलर को लखनऊ ने 7.50 करोड़ में खरीदा। युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बन गए हैं। उन्हें पंजाब ने 18 करोड़ में खरीदा। मार्की खिलाड़ियों की सूची में सात भारतीय खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी ने 126 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

तीसरे और चौथे सेट के दौरान वेंकटेश अय्यर सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा। मार्कस स्टायनिस को 11 करोड़ में पंजाब ने खरीदा। अश्विन को चेन्नई ने 9 करोड़ 75 लाख में खरीदा। ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ में टीम में शामिल किया। प्रसिद्ध कृष्णा को गुजरात ने 9.50 करोड़ में खरीदा। आवेश खान को लखनऊ ने 9.75 करोड़ में लिया। जोफ्रा आर्चर को राजस्थान ने 12 करोड़ 50 लाख में लिया। टी नटराजन को दिल्ली ने 10 करोड़ 50 लाख में खरीदा। ट्रेंट बोल्ट की मुंबई में वापसी हुई है, फ्रेंचाइजी ने उन्हें 12 करोड़ 50 लाख में खरीदा। महीश तीक्षणा रॉयल्स के लिए खेलेंगे।

24 Nov 2024, 11:07:28 PM IST

IPL Auction 2025 Live :मानव सुधार को गुजरात ने खरीदा

IPL Auction 2025 Live : मानव सुधार को गुजरात ने 30 लाख में खरीदा। श्रेयस गोपाल और पीयूष चावला अनसोल्ड रहे।

24 Nov 2024, 11:05:32 PM IST

IPL Auction 2025 Live : मयंक मारकंडे और कार्तिकेय सिंह बिके

IPL Auction 2025 Live : मयंक मारकंडे को कोलकाता ने 30 लाख और कार्तिकेय सिंह को राजस्थान ने 30 लाख में खरीदा।

24 Nov 2024, 11:02:00 PM IST

IPL Auction 2025 Live : कर्ण शर्मा को मुंबई ने लिया

IPL Auction 2025 Live : कर्ण शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपये में खरीदा।

24 Nov 2024, 11:00:47 PM IST

IPL Auction 2025 Live : सुयश शर्मा बेंगलुरु में गए

IPL Auction 2025 Live : सुयश शर्मा का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। उनके लिए दिल्ली, आरसीबी और मुंबई ने बोली लगाई। सुयश को आरसीबी ने दो करोड़ 60 लाख में लिया।

24 Nov 2024, 10:56:27 PM IST

IPL Auction 2025 Live : सिमरजीत सिंह को हैदराबाद ने खरीदा

IPL Auction 2025 Live : सिमरजीत सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स ने लेने की इच्छा जताई लेकिन हैदराबाद ने 1 करोड़ पचास लाख में टीम से जोड़ा।

24 Nov 2024, 10:54:37 PM IST

IPL Auction 2025 Live :यश ठाकुर पंजाब के लिए खेलेंगे

IPL Auction 2025 Live : यश ठाकुर को पंजाब किंग्स ने 1 करोड़ 80 लाख में टीम से जोड़ा है। कार्तिक त्यागी अनसोल्ड रहे।

24 Nov 2024, 10:49:45 PM IST

IPL Auction 2025 Live : वैभव अरोड़ा के लिए लगी बोली

IPL Auction 2025 Live : वैभव अरोड़ा के लिए राजस्थान और कोलकाता ने बोली लगाई। कोलकाता ने उन्हें 1 करोड़ 80 लाख में लिया।

24 Nov 2024, 10:48:15 PM IST

IPL Auction 2025 Live : आकाश माधवाल को राजस्थान ने लिया

IPL Auction 2025 Live : आकाश माधवाल को राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 20 लाख में रुपये में अपनी टीम में जोड़ा है।

24 Nov 2024, 10:45:33 PM IST

IPL Auction 2025 Live : दिल्ली ने मोहित शर्मा को खरीदा

IPL Auction 2025 Live : मोहित शर्मा का बेस प्राइस 50 लाख है, उनके लिए दिल्ली और गुजरात ने बोली लगाई। दिल्ली ने 2.20 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा।

24 Nov 2024, 10:39:52 PM IST

IPL Auction 2025 Live : आकाश मधवाल राजस्थान के हुए

IPL Auction 2025 Live : आकाश मधवाल ने 42 टी20 मैच में 49 विकेट लिए हैं। आकाश के लिए पंजाब और राजस्थान ने बोली लगाई। राजस्थान ने 1 करोड़ 20 लाख में टीम में शामिल किया।

24 Nov 2024, 10:34:31 PM IST

IPL Auction 2025 Live : रसिख डार को आरसीबी ने लिया

IPL Auction 2025 Live : रसिख डार के लिए हैदराबाद और आरसीबी के बीच बिडिंग वॉर हुई। आरसीबी ने उनके लिए दो करोड़ की बोली लगाई, जिसके बाद दिल्ली ने आरटीएम का यूज किया। आरसीबी ने 6 करोड़ की अंतिम बोली लगाई है। दिल्ली ने हाथ पीछे खींच लिए और रसिख 6 करोड़ में बेंगलुरु में गए।

24 Nov 2024, 10:27:53 PM IST

IPL Auction 2025 Live : विष्णु विनोद को पंजाब ने किया टीम में शामिल

IPL Auction 2025 Live : विष्णु विनोद के लिए मुंबई ने बोली लगाई लेकिन फिर पीछे हट गए। पंजाब ने उन्हें 95 लाख में लिया।

24 Nov 2024, 10:23:29 PM IST

IPL Auction 2025 Live :आर्यन जुयाल लखनऊ में शामिल

IPL Auction 2025 Live : आर्यन को लखनऊ ने 30 लाख में लिया है।

24 Nov 2024, 10:22:11 PM IST

IPL Auction 2025 Live : अनुज रावत बेस प्राइस में बिके

IPL Auction 2025 Live : अनुज रावत को गुजरात ने बेस प्राइस 30 लाख में खरीदा है। बेंगलुरु ने आरटीएम ने नहीं यूज किया।

24 Nov 2024, 10:21:25 PM IST

IPL Auction 2025 Live :रॉबिन मिन्ज को मुंबई ने खरीदा

IPL Auction 2025 Live : मुंबई इंडियंस ने रॉबिन को 65 लाख में टीम में लिया है। सीएसके ने भी बोली लगाई।

24 Nov 2024, 10:20:36 PM IST

IPL Auction 2025 Live : कुमार कुशाग्र को गुजरात ने लिया

IPL Auction 2025 Live : कुमार कुशाग्र को गुजरात टाइटंस ने 65 लाख रुपये में खरीदा है। चेन्नई और पंजाब ने भी बोली लगाई।

24 Nov 2024, 10:15:40 PM IST

IPL Auction 2025 Live : आशुतोष शर्मा दिल्ली में गए

IPL Auction 2025 Live : आशुतोष शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ 60 लाख में लिया है। पिछले साल आशुतोष ने बल्ले से धमाल मचाया था। उनका बेस प्राइस 30 लाख है। आशुतोष के लिए आरसीबी, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब ने बोली लगाई। दिल्ली ने उन्हें 3 करोड़ 80 लाख में खरीदा।

24 Nov 2024, 10:10:34 PM IST

IPL Auction 2025 Live : महिपाल लोमरोर गुजरात में गए

IPL Auction 2025 Live : महिपाल लोमरोर को गुजरात टाइटंस ने 1 करोड़ 70 लाख में खरीदा है। राजस्थान ने भी बोली लगाई थी।

24 Nov 2024, 10:06:06 PM IST

IPL Auction 2025 Live : विजय शंकर को सीएसके ने लिया

IPL Auction 2025 Live : चेन्नई सुपर किंग्स ने विजय शंकर को 1.20 करोड़ में खरीदा है। गुजरात ने भी दिलचस्पी दिखाई थी।

24 Nov 2024, 10:03:05 PM IST

IPL Auction 2025 Live : हरप्रीत बरार को मिले 1 करोड़ 50 लाख

IPL Auction 2025 Live : हरप्रीत बरार को नीलामी में 1 करोड़ 50 लाख मिले हैं। मुंबई ने भी बोली लगाई लेकिन फिर पीछे हट गए।

24 Nov 2024, 10:00:05 PM IST

IPL Auction 2025 Live : अब्दुल समद को लखनऊ ने खरीदा

IPL Auction 2025 Live : अब्दुल समद के लिए आरसीबी, लखनऊ और पंजाब ने बोली लगाई है। उनका बेस प्राइस 25 लाख है। उन्होंने 50 आईपीएल मैचों में 577 रन बनाए हैं। लखनऊ ने 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा है।

24 Nov 2024, 09:55:46 PM IST

IPL Auction 2025 Live : नमन धीर मुंबई में गए

IPL Auction 2025 Live : नमन धीर के लिए मुंबई, राजस्थान, पंजाब, आरसीबी और दिल्ली ने बिडिंग की। नमन का बेस प्राइस 30 लाख है। राजस्थान रॉयल्स ने 3 करोड़ 40 लाख की सबसे बड़ी बोली लगाई लेकिन मुंबई ने आरटीएम का इस्तेमाल किया, जिसके बाद राजस्थान ने 5.25 करोड़ की बोली लगाई और मुंबई ने इसे मान लिया। नमन एक बार फिर मुंबई के लिए खेलेंगे।

24 Nov 2024, 09:49:04 PM IST

IPL Auction 2025 Live : समीर रिजवी दिल्ली में खेलेंगे

IPL Auction 2025 Live : अनकैप्ट समीर रिजवी आगामी सीजन में दिल्ली के लिए खेलेंगे। सीएसके और दिल्ली ने बोली लगाई लेकिन कैपिटल्स ने 95 लाख में उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

24 Nov 2024, 09:45:45 PM IST

IPL Auction 2025 Live : निशांत सिंधु को गुजरात ने लिया

IPL Auction 2025 Live : निशांत सिंधु को गुजरात ने 30 लाख रुपये में खरीदा है।

24 Nov 2024, 09:43:47 PM IST

IPL Auction 2025 Live : अभिनव मनोहर बिके

IPL Auction 2025 Live : अभिनव मनोहर का बेस प्राइस 30 लाख रुपये हैं। उनके लिए आरसीबी और सीएसके ने बोली लगाई। हैदराबाद ने मनोहर को 3 करोड़ 20 लाख में लिया।

24 Nov 2024, 09:36:36 PM IST

IPL Auction 2025 Live : करुण नायर को दिल्ली ने लिया

IPL Auction 2025 Live : दिल्ली कैपिटल्स ने करुण नायर को 50 लाख में अपनी टीम से जोड़ा है। आरसीबी ने भी बोली लगाई।

24 Nov 2024, 09:35:40 PM IST

IPL Auction 2025 Live : अंगकृष रघुवंशी कोलकाता में गए

IPL Auction 2025 Live : अनकैप्ड अंगकृष के लिए कोलकाता और चेन्नई ने जमकर बोली लगाई है। रघुवंशी का बेस प्राइस 30 लाख है। कोलकाता ने उन्हें तीन करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।

24 Nov 2024, 09:32:20 PM IST

IPL Auction 2025 Live : पंजाब के हुए नेहल वढेरा

IPL Auction 2025 Live : नेहल वढेरा का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। उनके लिए सीएसके, पंजाब, गुजरात और लखनऊ ने बोली लगाई। पंजाब किंग्स ने 4 करोड़ 20 लाख की सबसे बड़ी बोली लगाई। नेहल पंजाब के लिए खेलेंगे।

24 Nov 2024, 09:27:42 PM IST

IPL Auction 2025 Live : अथर्व तायड़े को हैदराबाद ने लिया

IPL Auction 2025 Live : अथर्व तायड़े को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख में खरीदा है।

24 Nov 2024, 09:26:16 PM IST

IPL Auction 2025 Live : सात सेट के बाद टीमों के पास बचे पैसे

IPL Auction 2025 Live : दिल्ली कैपिटल्स- 21.25 करोड़ रुपये

पंजाब किंग्स- 32.55 करोड़ रुपये

गुजरात टाइटंस - 20.75 करोड़ रुपये

लखनऊ सुपर जायंट्स- 19.35 करोड़ रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 39.25 करोड़ रुपये

कोलकाता नाइट राइडर्स - 15.15 करोड़ रुपये

राजस्थान- 18.85 करोड़ रुपये

मुंबई - 32.50 करोड़ रुपये

हैदराबाद - 10.15 करोड़ रुपये

चेन्नई - 16.80 करोड़ रुपये

24 Nov 2024, 09:01:10 PM IST

IPL Auction 2025 Live : नूर अहमद के लिए CSK ने लगाई बड़ी बोली

IPL Auction 2025 Live : नूर अहमद के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ी बोली लगाई है। मुंबई ने 5 करोड़ तक बोली लगाई लेकिन फिर गुजरात ने आरटीएम यूज किया और सीएसके ने दोगुनी बोली लगा दी। सीएसके ने 10 करोड़ में नूर को लिया।

24 Nov 2024, 08:58:45 PM IST

IPL Auction 2025 Live : वानिंदु हसरंगा को राजस्थान ने किया शामिल

IPL Auction 2025 Live : राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा को 5 करोड़ 25 लाख में खरीदा है। मुंबई ने भी बोली लगाई थी।

24 Nov 2024, 08:51:22 PM IST

IPL Auction 2025 Live : हैदराबाद ने राहुल चाहर और जंपा को खरीदा

IPL Auction 2025 Live : सनराइजर्स हैदराबाद ने राहुल चाहर और एडम जंपा को खरीदा है। फ्रेंचाइजी ने राहुल के लिए 3.20 करोड़ और एडम के लिए 2.40 करोड़ खर्च किए।

24 Nov 2024, 08:45:43 PM IST

IPL Auction 2025 Live : महीश तीक्षणा रॉयल्स के लिए खेलेंगे

IPL Auction 2025 Live : महीश तीक्षणा आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। राजस्थान ने उन्हें 4 करोड़ 40 लाख में लिया। मुंबई ने भी बोली लगाई थी।

24 Nov 2024, 08:43:06 PM IST

IPL Auction 2025 Live : मुंबई ने बोल्ट को किया शामिल

IPL Auction 2025 Live : मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को ट्रेंट बोल्ड के लिए हुई बिडिंग वॉर में पीछे छोड़ दिया है। मुंबई ने बोल्ट को 12 करोड़ 50 लाख में खरीदा है।

24 Nov 2024, 08:40:18 PM IST

IPL Auction 2025 Live : ट्रेंट बोल्ट पर होने वाली पैसों की बारिश

IPL Auction 2025 Live : तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। राजस्थान, लखनऊ, गुजरात और मुंबई ने बोली लगाई है। मुंबई और रॉयल्स के बीच बिडिंग वॉर हुई।

24 Nov 2024, 08:37:44 PM IST

IPL Auction 2025 Live : दिल्ली में दिखेंगे टी नटराजन

IPL Auction 2025 Live : तेज गेंदबाज टी नटराजन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। उनके लिए हैदराबाद, आरसीबी और दिल्ली ने बोली लगाई। नटराजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी बोली लगाई। नटराजन को दिल्ली ने 10 करोड़ 75 लाख में खरीदा।

24 Nov 2024, 08:32:01 PM IST

IPL Auction 2025 Live : चेन्नई ने खलील अहमद को लिया

IPL Auction 2025 Live : तेज गेंदबाज खलील अहमद अब चेन्नई के लिए खेलते हुए दिखेंगे। उन्हें सीएसके ने 4 करोड़ 80 लाख में खरीदा।

24 Nov 2024, 08:31:09 PM IST

IPL Auction 2025 Live : जोफ्रा आर्चर रॉयल्स के लिए खेलेंगे।

IPL Auction 2025 Live : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के लिए लखनऊ ने शुरुआती बोली लगाई। मुंबई ने बाद में ज्वाइन किया। जोफ्रा का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। राजस्थान ने 8.50 करोड़ पर पहली बोली लगाई और फिर मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई। राजस्थआन रॉयल्स ने 12.50 करोड़ की आखिरी बोली लगाई और आर्चर को जोड़ा।

24 Nov 2024, 08:22:08 PM IST

IPL Auction 2025 Live : एनरिक नॉर्खिया के लिए हुई बिडिंग वॉर

IPL Auction 2025 Live : तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के लिए कोलकाता और लखनऊ ने जमकर बोली लगाई। कोलकाता ने 6 करोड़ 50 लाख में उन्हें अपनी टीम में जोड़ा।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, CSK Vs SRH, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |