जीआरपी पुलिसकर्मी की बेटी ईरम ने प्रदेश में पाया दसवां स्थान बनना चाहती आईएएस
Moradabad News - बिलारी। डॉ देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की इरम फातिमा ने प्रदेश में

डॉ देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की इरम फातिमा ने प्रदेश में दसवां स्थान पाया है। ईरम के पिता मौहम्मद मारुबजीआरपी पुलिस कर्मी है। मां नजमा परवीन गृहिणी है, चार भाई बहन मोहम्मद शान,मोहम्मद जैन, मालिहा में सबसे बड़ी इरम है। इरम ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती है। उसका फेवरेट सब्जेक्ट गणित रहा है। क्रिकेट में कोई शौक नहीं है, रेसलर गीता फोगाट उसकी फेवरेट खिलाड़ी है। तीन से चार घंटे की सेल्फ स्टडी के बाद उसने मुकाम पाया है। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा गुरुजनों को दिया। ईरम ने हिंदी में 97, अंग्रेजी में 98 गणित में 100 ,साइंस में 98, सोशल साइंस में 96, कला में 89 अंक प्राप्त किए हैं। प्रदेश की लिस्ट में नाम आने पर घर में खुशी का माहौल था। परिवारजनों ने मुंह मीठा कराया। इस बीच आसपास के लोगों ने घर पहुंच कर बधाइयां भी दी।
फोटो सहित
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।