हर घर-आंगन व छत पर आज जलाएं दीप
(सिंगल) हादसे में युवक घायल, हायर सेंटर रेफरहादसे में युवक घायल, हायर सेंटर रेफरहादसे में युवक घायल, हायर सेंटर रेफर

(सिंगल) भगवानपुर। मुंडेश्वरी महोत्सव पर हर घर-आंगन व छत पर दीप जलाने की अपील मां मुंडेश्वरी न्यास समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह ने कैमूरवासियों से की है। उन्होंने कहा कि जब से मुंडेश्वरी महोत्सव प्रारंभ हुआ है, तब से जिले के लोग शाम छह बजे दीप जलाते रहे हैं। उन्होंने कैमूरवासियों से आशा ही नहीं, विश्वास जताया है कि वह इस परंपरा का निर्वहन करेंगे। माता रानी के दरबार, सीढ़ी, परिसर आदि जगहों पर दीपक जलाए जाएंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए समिति के पदाधिकारियों व कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि मां मुंडेश्वरी महोत्सव का आगाज भी दीप प्रज्जवलित की किया जाएगा। मां की भव्य आरती भी उनके दरबार में पुजारियों द्वारा की जाएगी। हादसे में युवक घायल, हायर सेंटर रेफर भभुआ। चांद थाना क्षेत्र के किलनी गांव के पास ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक शुक्रवार को गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल 30 वर्षीय आनंद गोंड चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा निवासी रामब्रिज गोंड का पुत्र है। परिजनों ने बताया कि आनंद मुगलसराय से अपने परिवार को बाइक से छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। फोटो- 25 अप्रैल भभुआ- 14 कैप्शन- दुर्घटना के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा रेफर करने पर घायल को स्ट्रेचर से एंबुलेंस में ले जाते परिजन व अन्य। बिजली करंट से अमाढ़ी की बच्ची झुलसी भभुआ। जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के अमाढ़ी गांव में बिजली करंट से एक बच्ची झुलस गयी। झुलसी बच्ची जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के अमाढ़ी गांव की विभा कुमारी है। परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया गया। इस घटना के बाद से बच्ची के परिजन चिंतित दिख रहे थे। हि.प्र. आपत्तिजनक फोटो डालने का आरोपित धराया भभुआ। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो डालने के आरोप में एक असामाजिक तत्व के व्यक्ति को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित भभुआ शहर के वार्ड 8 निवासी कामिल राइन उर्फ कामिज वारिस है। पुलिस ने सदर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। हि.प्र. युवक को मारपीट कर बाइक छिनी भभुआ। शहर के अष्टभुजी चौक पर बदमाश लड़कों ने युवक अमन पटेल को मारपीट कर उसकी बाइक छिनकर ले भागे। बदमाशों ने युवक को गोली मारने की धमकी भी दी है। उक्त मामले में उसके बड़े भाई मनीष कुमार सिंह सिकठी निवासी ने आवेदन देकर बदमाश लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र. स्कूल के हॉस्टल से भागा बच्चा भभुआ। शहर के मदर शकुंतला स्कूल के हॉस्टल से एक बच्चा भाग गया। उक्त मामले में बच्चे शिब्बु पटेल की मां लक्ष्मीना देवी चैनपुर इसिया निवासी ने नगर थाना में आवेदन दिया है। उसने कहा है कि वह अपने बच्चा को 23 अप्रैल को हॉस्टल में पढ़ने के लिए रखा था। लेकिन, बच्चा 24 अप्रैल को कहीं भाग गया। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र. लीड का कैप्शन फोटो- 25 अप्रैल भभुआ- 18 कैप्शन- मुंडेश्वरी महोत्सव को लेकर धाम परिसर में शुक्रवार को आगंतुकों को बैठने के लिए पंडाल तैयार करते मजदूर।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।