पहले बाई रोड, फिर ट्रेन..धर्मशाला से क्रिकेटरों को निकालने में वंदे भारत बनी मददगार, IPL ने जताया आभार; VIDEO
धर्मशाला में मैच रद्द होने के बाद क्रिकेटरों, ब्रॉडकॉस्ट के क्रू मेंबर्स और तमाम अन्य स्टाफ को वहां से निकाल लिया गया है। इसमें वंदे भारत ने बड़ी भूमिका निभाई है।

धर्मशाला में मैच रद्द होने के बाद क्रिकेटरों, ब्रॉडकॉस्ट के क्रू मेंबर्स और तमाम अन्य स्टाफ को वहां से निकाल लिया गया है। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी और अन्य स्टाफ पहले सड़क के रास्ते धर्मशाला से जालंधर पहुंचा। इसके बाद उन्हें दिल्ली भेजा गया। इसमें वंदे भारत ट्रेन ने बड़ी भूमिका निभाई है। आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसके लिए वंदे भारत का आभार जताया गया है। सोशल मीडिया पर इस ट्रेन का वीडियो भी पोस्ट किया गया है। इसमें तमाम क्रिकेटर्स और कमेंटेटर्स नजर आ रहे हैं। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ी भी ट्रेन में बैठे हुए हैं।
कुलदीप यादव ने कही यह बात
आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसके लिए वंदे भारत का आभार जताया गया है। सोशल मीडिया पर इस ट्रेन का वीडियो भी पोस्ट किया गया है। इसमें तमाम क्रिकेटर्स और कमेंटेटर्स नजर आ रहे हैं। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ी भी ट्रेन में बैठे हुए हैं। वीडियो में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले कुलदीप यादव भी नजर आ रहे हैं। कुलदीप कह रहे हैं कि टीम मेंबर्स बहुत सारे थे। स्टाफ के लोग थे, इसके अलावा कमेंटेटर्स और प्रोडक्शन का क्रू था। बीसीसीआई ने इसको बहुत ही अच्छे ढंग से मैनेज किया। इसके अलावा वीडियो में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, मार्को यान्सेन, दिल्ली कैपिटल्स के फाफ डु प्लेसिस, समेत कई अन्य खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं।
रेल मंत्रालय को शुक्रिया
इंडियन प्रीमियर लीग के सोशल मीडिया पर इसके लिए रेल मंत्रालय समेत अन्य जिम्मेदारों को धन्यवाद अदा किया गया है। पोस्ट में लिखा है कि शुक्रिया रेल मंत्रालय। आपने इतने शॉर्ट नोटिस पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, कमेंटेटर्स, प्रोडक्शन क्रू मेंबर्स और ऑपरेशन स्टाफ को नई दिल्ली ले जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन का इंतजाम किया।
पोस्ट में आगे लिखा है कि हम आपके इस तेज रिस्पांस के लिए आभारी हैं। इस पोस्ट में, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, आईसीसी चेयरमैन जय शाह, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल को भी मेंशन किया गया है। एक अन्य वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सभी खिलाड़ी दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर उतरे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।