Vande Bharat Express Train: पटना से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की यह घटना है। नाश्ते में कीड़ा देखने के बाद यात्री ने इसकी शिकायत की थी। यात्री की शिकायत पर आईआरसीटीसी ने खेद जताया है। फिलहाल इस मामले की जांच शुरू हो गई है।
रामपुरहाट और दुमका के बीच पिनरगड़िया के पास हावड़ा से भागलपुर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने पथराव किया। पथराव में ट्रेन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस संदर्भ में आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी ने बताया कि भागलपुर और टेकानी के बीच अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन के शीशा पर पत्थर मार दिया।
बिहार के रेल यात्रियों को जल्द ही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने वाली है। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद 20 घंटे का सफर महज 13 घंटे में पूरा हो जाएगा। कोसी के साथ ही उत्तर बिहार के यात्रियों को भी इस ट्रेन के चलने से सुविधा होगी।
बिहार से दिल्ली के लिए नई अमृत भारत ट्रेन चलने वाली है। इसी के साथ दिल्ली के लिए एक नई वंदे भारत ट्रेन की भी शुरुआत की जाएगी। हालांकि, दोनों गाड़ियों को अलग-अलग रू से चलाया जाएगा।
रेलवे बोर्ड परिचालन शुरू करने से पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट और अन्य जानकारी की फिजीबिलिटी जानना चाहता है, जिसको लेकर रिपोर्ट मांगी गई है।
रेलवे ने बिहार और यूपी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू कर दी है। 489 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन महज साढ़े 6 घंटे में पूरा करेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन शनिवार से सोमवार तक सुबह 8.30 बजे खुलेगी और रात को 8.10 बजे पटना पहुंचाएगी। पटना से दिल्ली तक इसका संचालन रविवार से मंगलवार तक होगा।
Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेनें अब कई शताब्दी ट्रेन मार्गों पर उपलब्ध हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज ट्रेन है और 180 किमी/घंटा तक की गति तक पहुंचने में सक्षम है। अब तक, यह दिल्ली और वाराणसी जैसे छोटे और मध्यम दूरी के प्रमुख शहरों को जोड़ती है।
बिहार से दिल्ली, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु जैसे व्यस्ततम रूट पर इस साल नई लंबी दूरी की ट्रेनें चलाए जाने की योजना है। रेलवे बोर्ड को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है।
पटना से नई दिल्ली जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। यूपी के इटावा में सवंतनगर और बलरई स्टेशन के बीच वंदेभारत ट्रेन पर पथराव किया गया। चलती ट्रेन में पथराव से अफरातफरी मच गई।