Tristan Stubbs is the best finisher in IPL since 2024 who has score Most runs in Overs from 16 to 20 in IPL MS Dhoni at IPL में डेथ ओवर्स में गेंदबाजों का काल बना हुआ है ये बल्लेबाज, इसके आगे एमएस धोनी की धुरंधरी भी फेल, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Tristan Stubbs is the best finisher in IPL since 2024 who has score Most runs in Overs from 16 to 20 in IPL MS Dhoni at

IPL में डेथ ओवर्स में गेंदबाजों का काल बना हुआ है ये बल्लेबाज, इसके आगे एमएस धोनी की धुरंधरी भी फेल

IPL में इस समय सबसे बड़ा फिनिशर अगर कोई है तो वह ट्रिस्टन स्टब्स हैं। दूसरे नंबर पर टिम डेविड का नाम आता है और तीसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं। स्टब्स ने आईपीएल 2024 के बाद से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 6 May 2025 05:44 AM
share Share
Follow Us on
IPL में डेथ ओवर्स में गेंदबाजों का काल बना हुआ है ये बल्लेबाज, इसके आगे एमएस धोनी की धुरंधरी भी फेल

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में 2024 से सबसे बड़ा मैच फिनिशर अगर कोई है तो वह ट्रिस्टन स्टब्स हैं। ट्रिस्टन स्टब्स ने आईपीएल 2024 के शुरू होने के बाद से अब तक सबसे ज्यादा रन डेथ ओवर्स में बनाए हैं। मैच फिनशर की भूमिका ट्रिस्टन स्टब्स अच्छे से निभा रहे हैं। पिछले सीजन से वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस ने उनको इस टूर्नामेंट में मौका दिया था। ट्रिस्टन स्टब्स इस समय डेथ ओवर्स में गेंदबाजों का काल बने हुए हैं। एमएस धोनी भी उनके आगे फीके लग रहे हैं।

दरअसल, आईपीएल 2024 से अब तक 16 से 20 ओवर में सबसे ज्यादा रन ट्रिस्टन स्टब्स ने बनाए हैं। इतना ही नहीं, जिस स्ट्राइक रेट से उन्होंने रन बनाए हैं, वह भी तारीफ के काबिल है। ट्रिस्टन स्टब्स ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से अब तक कुल 382 रन आखिरी के 5 ओवरों में बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 240.25 का है, जो दर्शाता है कि वे कितने बड़े मैच फिनिशर इस समय हैं। दूसरे नंबर पर टिम डेविड का नाम है, जिन्होंने 340 रन 188.88 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर नाम महेंद्र सिंह धोनी का है।

ये भी पढ़ें:बारिश की भेंट चढ़ा मैच, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ्स की रेस से बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने IPL 2024 से अब तक कुल 309 रन आखिरी के पांच ओवरों में आईपीएल में बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 188.41 का है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के फिनिशर हेनरिक क्लासेन 293 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं। उनका स्ट्राइक रेट 212.31 का रहा है। शशांक सिंह भी फिनिशर के तौर पर अपना नाम बना रहे हैं और वे 281 रन पिछले दो सीजन में 16 से 20 ओवर में बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 193.79 का रहा है। वे पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं।

2024 के बाद से आईपीएल में 16-20 ओवर में सबसे ज्यादा रन

382 रन - ट्रिस्टन स्टब्स (स्ट्राइक रेट: 240.25)

340 रन - टिम डेविड (स्ट्राइक रेट: 188.88)

309 रन - एमएस धोनी (स्ट्राइक रेट: 188.41)

293 रन - हेनरिक क्लासेन (स्ट्राइक रेट: 212.31)

281 रन - शशांक सिंह (स्ट्राइक रेट: 193.79)

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, GT vs SRH, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |