Deepika Padukone shared a hilarious meme about her husband actor Ranveer Singh दीपिका पादुकोण ने शेयर किया मजेदार मीम, पति रणवीर सिंह के साथ इस शख्स को किया टैग, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDeepika Padukone shared a hilarious meme about her husband actor Ranveer Singh

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया मजेदार मीम, पति रणवीर सिंह के साथ इस शख्स को किया टैग

  • दीपिका पादुकोण इस वक्त पेरिस में हैं। वह लुई वुइटन फॉल/विंटर शो 2025 में इंडिया को रीप्रेजेंट कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फनी मीम शेयर किया है, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तानWed, 12 March 2025 10:56 AM
share Share
Follow Us on
दीपिका पादुकोण ने शेयर किया मजेदार मीम, पति रणवीर सिंह के साथ इस शख्स को किया टैग

दीपिका पादुकोण अक्सर सोशल मीडिया पर रिलेटेबल मीम्स शेयर करती रहती हैं। पहले वह बेटी दुआ सिंह पादुकोण के आने के बाद जिंदगी में आए बदलावों से जुड़े मीम्स शेयर करती थीं। वहीं अब उन्होंने रणवीर से रिलेटेड मीम शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मीम शेयर कर अपने पति रणवीर सिंह को टैग किया है। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने सिर्फ रणवीर को ही नहीं, अपने एक दोस्त को भी इस मीम में टैग किया है।

मीम के जरिए बताई रणवीर की आदत

मीम के जरिए दीपिका ने बताया कि रणवीर फोन पर बात करते वक्त क्या करते हैं। दीपिका द्वारा शेयर किए गए मीम में एक कबूतर नजर आ रहा है जो बर्फ से ढकी सड़क पर घूम रहा है। मीम पर लिखा है, “मेरे पति जब किसी से कॉल पर बात करते हैं।” दीपिका ने तीन हंसने वाले इमोजी के साथ रणवीर और कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क के सीईओ विजय सुब्रमण्यम को टैग किया है।

यहां देखिए दीपिका के मीम और विजय की तस्वीर

मीम

इंडिया में नहीं हैं दीपिका

दीपिका इस समय पेरिस में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है कि वह लुई वुइटन फॉल/विंटर शो 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इन तस्वीरों में दीपिका सफेद रंग का विंटर कोट, ब्लैक बॉडीकॉन पैंट, लेदर ग्लव्स और टोपी पहने दिखाई दे रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।