ShriRam Nene Did Not Want to Marry Madhuri Dixit for this Reason माधुरी दीक्षित से शादी नहीं करते श्रीराम अगर... , धक-धक गर्ल में पसंद आ गई थीं ये कुछ बातें, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडShriRam Nene Did Not Want to Marry Madhuri Dixit for this Reason

माधुरी दीक्षित से शादी नहीं करते श्रीराम अगर... , धक-धक गर्ल में पसंद आ गई थीं ये कुछ बातें

कहते हैं कुछ रिश्ते आसमानों में बनते हैं, माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। श्रीराम ने तय कर रखा था कि वह किसी फिल्म स्टार से शादी नहीं करेंगे, लेकिन फिर बना यह संयोग।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तानSun, 11 May 2025 05:48 AM
share Share
Follow Us on
माधुरी दीक्षित से शादी नहीं करते श्रीराम अगर... , धक-धक गर्ल में पसंद आ गई थीं ये कुछ बातें

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम जब अलग-अलग स्टार्स के साथ जोड़ा जा रहा था तब उन्होंने किसी और को ही अपना जीवन साथी चुनकर सबको हैरान कर दिया। साल 1999 में माधुरी दीक्षित की शादी श्रीराम माधव नेने से हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस पर भारत और दुनिया भर के तमाम लोग अपना दिल हारे बैठे थे, श्रीराम ने उस माधुरी से शादी करना लगभग कैंसिल ही कर दिया था। ऐसा क्यों हुआ और फिर कैसे श्रीराम ने अपना फैसला बदला, चलिए जानते हैं।

नहीं करना चाहते थे किसी फिल्म स्टार्स से शादी

शादी से पहले श्रीराम नेने नहीं जानते थे कि माधुरी दीक्षित भारत की कुछ सबसे नामचीन फिल्म स्टार्स में से एक हैं। क्योंकि श्रीराम लॉस एंजेलिस में रहे थे और उन्होंने हॉलीवुड के लोगों के काफी करीब रहकर काम किया था, तो उन्होंने अपने मन में तय कर लिया था कि उन्हें उस इंसान से शादी करने में कोई दिलचस्पी नहीं है जो फिल्म इंडस्ट्री से हो। गूगल की फायरसाइड चैट में बातचीत के दौरान नेने ने बताया कि बढ़ती उम्र में उन्होंने कभी हिंदी फिल्में नहीं देखी थीं।

पहले माधुरी के भाई से मिले श्रीराम और फिर...

श्रीराम ने बताया, "मेरे दोस्त मुंबई से हैं। मैं मराठी बोलता था, लेकिन हिंदी नहीं आती थी। हमने बढ़ती उम्र में हिंदी फिल्में नहीं देखी थीं। मैं UCLA में था और मेरा हॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुत से लोगों को सेवा दी। मैं आपको बहुत खुलकर बता रहा हूं, वहां की इंडस्ट्री के लोग बिलकुल पागल हैं... इंडस्ट्री के किसी इंसान को देखना वो आखिरी चीज थी जो मैं करना चाहता।" लेकिन चीजें तब बदलीं जब श्रीराम पहली बार माधुरी दीक्षित के भाई से मिले। उन्होंने उन पर एक मजबूत छाप छोड़ी।

श्रीराम को पसंद आई थी माधुरी की यह बात

श्रीराम नेने ने बताया, "वह बहुत कमाल के इंसान थे और बहुत डाउन टू अर्थ। वह एक तरह से मेरे माइंडसेट में पूरी तरह फिट हो गए। तब मैं माधुरी से मिलने को राजी हो गया, और शायद मैंने उन्हें तब जाकर गूगल किया होगा।" लेकिन जब श्रीराम माधुरी दीक्षित से मिले तो उनके शालीन और सुलझे हुए व्यवहार के मुरीद हो गए। उन्होंने बताया, "मुझे नहीं पता था कि वो कौन हैं... आप पाते हैं कि वो भी बाकी आम लोगों की तरह ही हैं। कनेक्ट ऐसे बना कि हम दोनों ने एक दूसरे को अलग तरह से ट्रीट नहीं किया। बावजूद इसके कि हम किस पेशे या पोजिशन पर थे।" डॉक्टर श्रीराम ने बताया कि उन्हें माधुरी की यह बात बहुत पसंद आई कि वह जमीन से जुड़ी और सीधा बोलने वाली शख्स थीं। वह बहुत फोकस्ड थीं और फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा बहुत कम ही देखने मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।