Raid 2 Box Office: 100 करोड़ के पार पहुंची अजय देवगन की फिल्म रेड 2, जानिए कुल कमाई
Raid 2 Box Office Day 10: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री के कर ली है। देश के मौजूदा हालातों के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है और जल्द अपना बजट निकाल लेगी।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 को रिलीज के बाद से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कमाई की बात करें तो रेड 2 ने अपने दूसरे शनिवार को 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। दूसरे हफ्ते की कमाई की बात करें तो हर दिन के कलेक्शन में पहले हफ्ते की तुलना में गिरावट देखी गई है। उसकी वजह से देश की मौजूदा स्थति भी मानी जा रही है। लेकिन बावजूद इसके फिल्म ने शनिवार को 6 करोड़ का कलेक्शन किया।
रेड 2 की अब तक की कमाई
अजय देगन की फिल्म रेड 2 ने शानदार शुरुआत करते हुए रिलीज के पहले हफ्ते में 94.75 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे हफ्ते में करीब 10 करोड़ का कलेक्शन किया है। अपने 9 वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 4.75 करोड़ और शनिवार को 6 करोड़। कुल कमाई 105.5 करोड़ की हो गई है।
रेड फ्रैंचाइजी का कुल कलेक्शन
रेड 2 की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन ने एक बार फिर ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक का किरदार निभाया है। इस बार उनके साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। दिलचस्प बात यह है कि रेड 2 ने सिर्फ 9 दिन में 2018 की रेड का लाइफटाइम कलेक्शन 98 करोड़ के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया। अब रेड फ्रैंचाइजी का कुल कलेक्शन 203।5 करोड़ हो चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।