Closure of Sot River Bridge Disrupts Connectivity for 100 Villages Work on Alternative Route Promised by May 2025 सोत नदी पर 15 तक संचालित हो जायेगा वैकल्पिक मार्ग, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsClosure of Sot River Bridge Disrupts Connectivity for 100 Villages Work on Alternative Route Promised by May 2025

सोत नदी पर 15 तक संचालित हो जायेगा वैकल्पिक मार्ग

Badaun News - रानेट चौराहे पर सोत नदी का पुल अक्टूबर 2023 में कमजोर होने के कारण बंद कर दिया गया था। इससे 100 गांवों का बिसौली तहसील से संपर्क टूट गया है। विधायक आशुतोष मौर्य ने वैकल्पिक मार्ग के निर्माण कार्य की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 11 May 2025 04:07 AM
share Share
Follow Us on
सोत नदी पर 15 तक संचालित हो जायेगा वैकल्पिक मार्ग

नगर के समीप रानेट चौराहे पर स्थित सोत नदी का पुल अक्टूबर 2023 में कमजोर होने के कारण बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था न हो पाने से भारी वाहन भी मजबूरी में उसी कमजोर पुल से गुजरने लगे थे। मगर प्रशासन ने दिसंबर 2024 में इस पुल को पूर्ण रूप से बंद कर दिया, लेकिन वैकल्पिक मार्ग अब तक तैयार नहीं हो सका है और पुल का पुनर्निर्माण भी शुरू नहीं हुआ है। बिसौली रानेट चौराहा के पास सोत नदी पुल बंद होने के चलते क्षेत्र के लगभग 100 गांवों का संपर्क बिसौली तहसील मुख्यालय से टूट गया है।

ग्रामीण ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर आवागमन करने को मजबूर हैं, जिससे बुजुर्गों, बीमारों, महिलाओं, बच्चों और दैनिक कार्यों से जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनता की इस गंभीर समस्या को देखते हुए बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने स्वयं संज्ञान लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देवपाल सिंह को निर्देशित किया। इस पर देवपाल ने जानकारी दी कि वैकल्पिक मार्ग पर निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है और यह कार्य 15 मई 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि यदि ठेकेदार समय पर कार्य पूरा नहीं कर सका तो उस पर 7.5 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। जनता को अब 15 मई तक मार्ग के खुलने की आशा है, जिससे उन्हें राहत मिल सकेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।