विराट-अनुष्का का एक और वीडियो आया सामने, छाते में छिपकर निकलते दिखे कपल, लोग बोले- 'सब ठीक तो है...'
ऐसे में, बीते दिन यानी 10 मई, 2025 को ऐसी खबरें सामने आई थीं कि रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है। ये खबर सुनकर फैंस को तगड़ा झटका लगा। ऐसे में अब दोनों का एक नया वीडियो सामने आया है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। ये दोनों करोड़ों लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं। अनुष्का को अक्सर स्टेडियम में विराट का हौसला बढ़ाते देखा जाता है। तो वहीं, विराट भी उनपर प्यार लुटाने का मौका हाथ से जाने नहीं देते। बीते दिनों विराट एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो को लाइक करने को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। इस बात को लेकर विराट के फैंस काफी हैरान हो गए थे। हालांकि क्रिकेटर ने बाद में एक पोस्ट के जरिए क्लियर करते हुए कहा कि अवनीत की तस्वीर को लाइक नहीं किया, इंस्टाग्राम की एल्गोरिदम की वजह से फोटो लाइक हुई थी।
ऐसे में, बीते दिन यानी 10 मई, 2025 को ऐसी खबरें सामने आई थीं कि रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है। ये खबर सुनकर फैंस को तगड़ा झटका लगा। ऐसे में अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, दोनों कहीं बाहर नजर आ रहे हैं।
छाते के नीचे छिपकर निकले कपल
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई में साथ देखे गए हैं, लेकिन वो काफी छिपते हुए निकलते नजर आए। दरअसल, दोनों बड़े आकार के छाते के नीचे छिपकर निकलते दिखे ताकि उन्हें कोई देख ना सके। लोगों ने फिर से सवाल उठाया कि आखिर ये सब क्यों हो रहा है। इस दौरान अनुष्का ने व्हाइट कलर की प्लेन टी शर्ट के साथ ट्राउजर पहना। इसके साथ वह चश्मा लगाए नजर आईं। वहीं, विराट ने ब्लैक टीशर्ट और सफेद जींस पहनी हुई थी। दोनों काफी सीरियस नजर आ रहे थे। दोनों को इस तरह से देखकर फैंस काफी टेंशन में आए हैं। कमेंट सेक्शन में भी हर कोई बस यही बात करता दिखा कि सब ठीक तो है।
लोगों ने किए कमेंट्स
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ये वीडियो एक्स ट्विटर पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उसने लिखा, 'विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज मुंबई में एक साथ।' एक यूजर ने लिखा, 'किंग कोहली।' एक दूसरा लिखता है, 'इस युद्ध के समय पर विरुष्का को एक साथ देख दिल थोड़ा हल्का हो गया... सुकून।' एक ने लिखा, 'भाभी जी प्लीज करके विराट भाई को समझाओ, टेस्ट से रिटायरमेंट ना ले।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स विराट से सन्यास न लेने की बात कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।