मेरी जान को खतरा हो सकता है... एक ट्विटर पोस्ट देख क्यों भड़के सोनू निगम?
- सोनू निगम ने ट्विटर पर उनके नाम से बने एक अकाउंट पर जमकर गुस्सा निकाला है। इस अकाउंट से अक्सर विवादित पोस्ट किए जाते हैं जिसे लोग सोनू निगम का समझ लेते हैं। सोनू लिखा है कि वह ट्विटर पर नहीं हैं और इस पर एक्शन होना चाहिए।

सोनू निगम ट्विटर पर नहीं हैं, यह बात उनके प्रशंसक जानते हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने इस बात की सूचना अपने इंस्टाग्राम पर दी है। हालांकि इस बार वह थोड़े नाराज भी हैं। सोनू की शिकायत एक अकाउंट से है जो उनके नाम से बना है। यह अकाउंट किसी सोनू निगम सिंह का है। उसने सोनू निगम की राष्ट्रपति के साथ तस्वीर को ऐसे पोस्ट किया है कि किसी को भी भ्रम हो जाए। अब सोनू निगम ने गुस्सा जताया है कि इस व्यक्ति के किसी आपत्तिजनक पोस्ट से वह और उनका परिवार खतरे में पड़ सकता है।
सोनू निगम ने जताया गुस्सा
सोनू निगम ने लिखा है, 'मैं ट्विटर या X पर नहीं हूं। क्या आप सोच सकते हैं कि इस सोनू निगम सिंह का एक कॉन्ट्रोवर्शियल पोस्ट मुझे या मेरे परिवार की जिंदगी को खतरे में डाल सकता है? क्या आप सोच सकते हैं कि किस हद तक यह आदमी मेरे नाम और विश्वसनीयता के साथ खिलवाड़ कर रहा है? जबकि हमारी कोई गलती भी न हो। और प्रेस, प्रशासन, सरकार, कानून जो इसके बारे में जानते हैं, सभी चुप हैं। कुछ होने का इंतजार कर रहे हैं फिर सांत्वना दे देंगे। शुक्रिया।'
दर्द के बाद भी किया था परफॉर्म
सोनू निगम ने रीसेंटली कुछ वीडियोज और फोटोज डाले थे जिसमें दिख रहा था कि सोनू को काफी दर्द है। इसके बाद उन्होंने शो में परफॉर्म किया। बाद में राष्ट्रपति भवन जाकर द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। वहां उन्होंने ओपन एयर थिएटर में भी परफॉर्मेंस दी। सोनू निगम की राष्ट्रपति के साथ वाली फोटो ही सोनू निगम सिंह के अकाउंट से पोस्ट की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।