Samsung के सबसे सस्ते Flip फोन, Galaxy Z Flip FE की कीमत का हुआ खुलासा, अब होगा सबके बजट में Samsung cheapest flip phone Galaxy Z Flip FE price leaked ahead of launch under under 65000 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung cheapest flip phone Galaxy Z Flip FE price leaked ahead of launch under under 65000 rupees

Samsung के सबसे सस्ते Flip फोन, Galaxy Z Flip FE की कीमत का हुआ खुलासा, अब होगा सबके बजट में

Samsung के सबसे सस्ते फ्लिप फोन Galaxy Z Flip 7 FE की कीमत का हुआ खुलासा। यह फोन Samsung का अब तक का सबसे सस्ता फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है, जो इसे बजट फोल्डेबल सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाता है।

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 June 2025 11:11 AM
share Share
Follow Us on
Samsung के सबसे सस्ते Flip फोन, Galaxy Z Flip FE की कीमत का हुआ खुलासा, अब होगा सबके बजट में

Samsung अपने किफायती फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 7 FE को लॉन्च करने की तैयारी में है और इसके लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत लीक हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy Z Flip 7 FE की कीमत दक्षिण कोरिया में KRW 1 मिलियन (लगभग 61,800 रुपये) से शुरू होगी। यह फोन Samsung का अब तक का सबसे सस्ता फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है, जो इसे बजट फोल्डेबल सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाता है।

Samsung Galaxy Z Flip FE की कीमत और वेरिएंट्स

लीक के अनुसार, Galaxy Z Flip 7 FE दो स्टोरेज वेरिएंट्स में आएगा जो 128GB और 256GB। दक्षिण कोरिया में इसकी कीमत $740 लगभग 61,800 रुपये होगी। अमेरिका में इसकी कीमत $799 (लगभग 66,700 रुपये) होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:Railway का बड़ा ऐलान: अब बिना Aadhaar के नहीं बुक होगी Tatkal Ticket, जानें रूल

Samsung Galaxy Z Flip FE के स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन

Galaxy Z Flip 7 FE में Exynos 2400 चिपसेट होने की संभावना है। हालांकि, कुछ पुरानी लीक में कहा गया था कि इसमें Exynos 2500 चिपसेट होगा। डिज़ाइन में मामूली बदलाव होने की उम्मीद है, जिसमें पिछले मॉडल्स की तुलना में छोटे अपग्रेड्स होंगे। यह फोन Samsung के सिग्नेचर फोल्डेबल डिज़ाइन को बरकरार रखेगा, जिसमें एक कवर डिस्प्ले और मेन फोल्डिंग स्क्रीन होगी।

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE की लॉन्च और उपलब्धता

Galaxy Z Flip 7 FE को Samsung के समर Unpacked इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जो जुलाई 2025 में होने की उम्मीद है। इस इवेंट में Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Fold 7 भी लॉन्च होंगे। हालांकि, कुछ लीक में यह भी कहा गया है कि Galaxy Z Flip 7 FE का बजट मॉडल 2025 के अंत तक लॉन्च हो सकता है। यह फोन उन मार्केट्स में उपलब्ध होगा जहां फोल्डेबल डिवाइसेज की डिमांड बढ़ रही है, जैसे भारत, अमेरिका, और यूरोप।

ये भी पढ़ें:FREE में ऐसे बदलें Aadhaar में अपना एड्रेस, घर बैठे हो जाएगा काम, 14 जून तक मौका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।