three pakistani citizen who illegally lived in gujarat have taken in custody मां पाकिस्तानी और बीवी हिन्दुस्तानी; गुजरात में 2 साल के बच्चे समेत 3 हिरासत में लिए गए, Gujarat Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगुजरात न्यूज़three pakistani citizen who illegally lived in gujarat have taken in custody

मां पाकिस्तानी और बीवी हिन्दुस्तानी; गुजरात में 2 साल के बच्चे समेत 3 हिरासत में लिए गए

गुजरात में अवैध रूप से रह रहे तीन पाकिस्तानियों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि महिला और उसका बेटा पाकिस्तानी हैं। जबकि महिला की बहू जो उसके पोते की मां है, वह भारतीय है।

Subodh Kumar Mishra भाषा, राजकोटSat, 3 May 2025 06:58 PM
share Share
Follow Us on
मां पाकिस्तानी और बीवी हिन्दुस्तानी; गुजरात में 2 साल के बच्चे समेत 3 हिरासत में लिए गए

गुजरात में अवैध रूप से रह रहे तीन पाकिस्तानियों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि महिला और उसका बेटा पाकिस्तानी हैं। जबकि महिला की बहू जो उसके पोते की मां है, वह भारतीय है।

गुजरात के राजकोट जिले में अवैध रूप से रहने के आरोप में 50 साल की पाकिस्तानी महिला, उसके बेटे और दो साल के पोते को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि महिला और उसका बेटा 25 साल से अधिक समय से भारत में रह रहे थे, जबकि बच्चे की मां भारतीय है।

राजकोट ग्रामीण स्थानीय अपराध शाखा को हाल ही में सूचना मिली थी कि कुछ पाकिस्तानी नागरिक लोधिका तालुका में अवैध रूप से रह रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

अपराध शाखा ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के कराची की रिजवानाबेन तातारिया जुलाई 1999 से राजकोट जिले के लोधिका तालुका में रह रही थी। उनके पति मुनाफ तातारिया राजकोट जिले के निवासी थे। दोनों की मुलाकात 1992 में तब हुई थी जब मुनाफ कार्य वीजा पर कराची गए थे। इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया था। दंपति का एक बेटा जीशान है।

बयान में कहा गया है कि उनके पति 1994 में भारत लौट आए। उनकी पत्नी रिजवानाबेन और बेटा जीशान 30 जुलाई 1999 को संयुक्त पाकिस्तानी पासपोर्ट पर भारत आए और फिर कभी पाकिस्तान नहीं गए।

पुलिस ने बताया कि 2021 में 29 साल के जीशान ने एक स्थानीय महिला से अवैध रूप से शादी की और सितंबर 2022 में उनका एक बेटा हुआ। बयान में कहा गया है कि चूंकि रिजवानाबेन, जीशान और बच्चा प्रथम दृष्टया भारत में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिक हैं, इसलिए उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।