इस कंपनी ने दिया झटका, अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV को ₹26000 किया महंगा; देखें नई प्राइस लिस्ट
नई कीमतों मई में तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दी गई हैं। हालांकि, कंपनी ने सिर्फ हेक्टर के पेट्रोल मॉडल की कीमतों में ही चेंजेस किए हैं। डीजल वैरिएंट की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।

MG मोटर्स ने भी अपनी कारों की कीमतों में बदलाव करना शुरू कर दिए हैं। दरअसल, कंपनी अपनी पॉपुलर हेक्टर SUV की कीमतों में 1.82% या 26000 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतों मई में तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दी गई हैं। हालांकि, कंपनी ने सिर्फ हेक्टर के पेट्रोल मॉडल की कीमतों में ही चेंजेस किए हैं। डीजल वैरिएंट की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। ऐसे में आप भी इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इसकी नई कीमतों के बारे में पता होना चाहिए।
MG हेक्टर एक्स-शोरूम कीमतें मई 2025 | ||||
1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल | ||||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर | चेंज % |
Style | Rs. 13,99,800 | Rs. 14,25,300 | Rs. 25,500 | 1.82% |
Shine Pro | Rs. 16,73,800 | Rs. 16,99,300 | Rs. 25,500 | 1.52% |
Select Pro | Rs. 18,07,800 | Rs. 18,33,800 | Rs. 26,000 | 1.44% |
Smart pro | Rs. 19,05,800 | Rs. 19,31,300 | Rs. 25,500 | 1.34% |
Sharp Pro | Rs. 20,60,800 | Rs. 20,86,300 | Rs. 25,500 | 1.24% |
1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल CVT ऑटोमैटिक | ||||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर | चेंज % |
Shine Pro | Rs. 17,71,800 | Rs. 17,97,300 | Rs. 25,500 | 1.44% |
Select Pro | Rs. 19,33,800 | Rs. 19,59,300 | Rs. 25,500 | 1.32% |
Sharp Pro | Rs. 21,81,800 | Rs. 22,07,300 | Rs. 25,500 | 1.17% |
Blackstrom Sharp Pro | Rs. 22,13,800 | Rs. 22,39,300 | Rs. 25,500 | 1.15% |
Snowstrom Sharp Pro | Rs. 22,13,800 | Rs. 22,39,300 | Rs. 25,500 | 1.15% |
Savvy Pro | Rs. 22,88,800 | Rs. 23,14,300 | Rs. 25,500 | 1.11% |
2.0-लीटर टर्बो डीजल मैनुअल | ||||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर | चेंज % |
Shine Pro | Rs. 18,57,800 | Rs. 18,57,800 | नो चेंज | - |
Select Pro | Rs. 19,61,800 | Rs. 19,61,800 | नो चेंज | - |
Smart Pro | Rs. 20,60,800 | Rs. 20,60,800 | नो चेंज | - |
Sharp Pro | Rs. 22,24,800 | Rs. 22,24,800 | नो चेंज | - |
Blackstrom Sharp Pro | Rs. 22,56,800 | Rs. 22,56,800 | नो चेंज | - |
Snowstrom Sharp Pro | Rs. 22,56,800 | Rs. 22,56,800 | नो चेंज | - |
MG हेक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
हेक्टर के इंजन पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जो 143ps का पावर और 250nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, एक अन्य 2-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 170ps का पावर और 350nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड का ऑप्शन मिलता है। वहीं, पेट्रोल इंजन के साथ 8-स्पीड CVT गियरबॉक्स ऑप्शन में दिया गया है।
एमजी हेक्टर प्लस में 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ नया 14 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं, सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, ADAS, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर दिए गए हैं।
इंटीरियर की बात करें तो इसके केबिन में डुअल-टोन अर्गिल ब्राउन और ब्लैक इंटीरियर, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री के साथ एक प्रीमियम फील मिलता है। अन्य फीचर्स में स्मार्ट की के साथ पुश बटन इंजन स्टार्ट/स्टॉप, 17.78 सेमी. एलसीडी स्क्रीन के साथ एक फुल डिजिटल क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेलेक्ट प्रो और स्मार्ट प्रो वैरिएंट पावर ड्राइवर सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर्स से लैस है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।