himachal pradesh govt to start recruitment for home guard personnel cm sukhu says हिमाचल प्रदेश में जल्द होगी होमगार्डों की भर्ती, सीएम सुक्खू का ऐलान; कितनी वैकेंसी?, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़himachal pradesh govt to start recruitment for home guard personnel cm sukhu says

हिमाचल प्रदेश में जल्द होगी होमगार्डों की भर्ती, सीएम सुक्खू का ऐलान; कितनी वैकेंसी?

हिमाचल प्रदेश सरकार होम गार्ड विभाग को मजबूती देने के लिए नई भर्तियां करने वाली है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को यह घोषणा की।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमलाSun, 20 April 2025 08:39 PM
share Share
Follow Us on
हिमाचल प्रदेश में जल्द होगी होमगार्डों की भर्ती, सीएम सुक्खू का ऐलान; कितनी वैकेंसी?

हिमाचल प्रदेश में जल्द होमगार्डों की भर्ती होने वाली है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार जल्द ही प्रदेश में 700 नए होमगार्डों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। राज्य सरकार पुलिस और होम गार्ड विभागों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करेगी। आने वाले समय में इन दोनों विभागों को तकनीकी रूप से भी मजबूत बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला के बल्देयां में अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उक्त ऐलान किया। उन्होंने आगे कहा- उनकी सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों में सीबीएसई के पाठ्यक्रम शुरू करने पर विचार कर रही है। पॉयलट प्रोजेक्ट के तौर पर सरकार पहले 100 स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करेगी। हम शिक्षा व्यवस्था को लगातार बेहतर बना रहे हैं।

सीएम सुक्खू ने कहा- सरकार पुलिस और होम गार्ड विभागों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करेगी ताकि आने वाली चुनौतियों से निपटा जा सके। हमारी सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों और अधिकारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम देने का संकल्प लिया था। हमने इस वादे को निभाया है। हिमाचल प्रदेश 2027 में आत्मनिर्भर और 2032 में समृद्ध राज्य बनेगा।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार सभी राजस्व न्यायालयों को चरणबद्ध ढंग से डिजिटल बनाएगी। हमारी सरकार सूबे में 'ई-राजस्व प्रणाली' लागू करेगी। इससे लोगों को जमीन संबंधी मामलों में तेज और पारदर्शी न्याय मिलेगा। यह पहल न्यायिक व्यवस्था को सरल, सुगम बनाएगी।

(पीटीआई के इनपुट पर आधारित)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।