दस्तक देगा पश्चिमी विक्षोभ, हिमाचल में बदलेगा मौसम; पहाड़ों पर होगी बारिश
Himachal Pradesh Mausam: जल्द एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो इसका असर हिमाचल प्रदेश पर भी नजर आएगा।

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर करवट लेगा। मौसम विभाग की मानें तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ 24 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 24 से 26 अप्रैल के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज चमक के साथ छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश पर भी इस पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 24 से 27 अप्रैल के दौरान हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भी सूबे के ऊंचे पहाड़ी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 24 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने 24 से 27 अप्रैल के दौरान ऊंचे पहाड़ों और समीपवर्ती मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
हालांकि इससे पहले हिमाचल प्रदेश के कई भागों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल के अधिकांश मैदानी हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई भागों में अधिकतम तापमान में क्रमश: 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जाएगी।
खबर अपडेट हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।