10 thousand crore mansion burnt in los angeles fire hoses of hollywood stars ablaze लॉस एंजिल्स की आग में जल गए हॉलिवुड स्टार्स के घर, 10 हजार करोड़ की हवेली भी खाक, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़10 thousand crore mansion burnt in los angeles fire hoses of hollywood stars ablaze

लॉस एंजिल्स की आग में जल गए हॉलिवुड स्टार्स के घर, 10 हजार करोड़ की हवेली भी खाक

  • लॉस एंजिल्स में लगी भीषण आग में कई हॉलिवुड स्टार्स के बंगले भी जलकर खाक हो गए। इस आग में 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी आलीशान हवेली भी स्वाहा हो गई।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानSat, 11 Jan 2025 08:12 PM
share Share
Follow Us on
लॉस एंजिल्स की आग में जल गए हॉलिवुड स्टार्स के घर, 10 हजार करोड़ की हवेली भी खाक

अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर और उसके आसपास जंगलों में लगी भीषण आग के कारण कम से कम एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है और दस जनवरी तक हजारों मकान, इमारतें और अन्य संरचनाएं जलकर राख हो चुकी हैं। तेज हवाओं की वजह से आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। इस आग में ल्यूमिनार टेक्नोलॉजीज के सीईओ ऑस्टिन रसेल की 18 बेडरूम वाली शानदार हवेली भी जलकर खाक हो गई है। इस हवेली का इस्तेमाल कई बड़े शो की शूटिंग के लिए हो चुका है। यह कैलिफोर्निया की सबसे महंगी हवेली थी।

इस हवेली की कीमत करीब 12 करोड़ डॉलर यानी 10770 करोड़ के आसपास थी। अब इस हवेली की जगह सिर्फ मलबा बचा है। यह हवेली एचबीओ के शो सक्सेशन के सीजन 4 में दिखाई गई थी और इसके बाद बहुच चर्चा में थी। इस हवेली में बहुत शानदार सुविधाएं मौजूद थीं। इसमें 20 सीट का थिएटर. वाइन सेलर और स्टारगेजिंग के साथ शेफ किचन मौजूद था।

इसका कुछ हिस्सा अभी बचा है। इसी तरह पिछले साल फरवरी में 2.04 बिलियन डॉलर यानी करीब 16590 करोड़ की लॉटरी जीतने वाले व्यक्ति ने भी हॉलीवुड हिल्स पर 25 मिलियन डॉलर की शानदार हवेली बनाई थी। इस हवेली के मालिक का नाम एडविन कास्त्रो था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हवेली की सुलगती हुई लकड़ियां ही अब बची हैं। इस हवेली में पांच बेडरूम औऱ छह बाथरूम थे।

इस आग में कई हॉलिवुड सितारों के घर जलकर खाक हो गए हैं। सांता एना हवाएं शुष्क, शक्तिशाली हवाएं हैं जो पहाड़ों से दक्षिणी कैलिफोर्निया तट की ओर चलती हैं। इस क्षेत्र में प्रतिवर्ष औसतन सांता एना हवा की लगभग 10 घटनाएं होती हैं।

जब परिस्थितियां शुष्क होती हैं, जैसा कि अभी है, तो ये हवाएं भयानक आग का खतरा बन सकती हैं। सांता एना हवाएं तब चलती हैं जब पूर्व में ‘ग्रेट बेसिन’ में उच्च दबाव होता है और तट से दूर कम दबाव प्रणाली होती है। वायु द्रव्यमान उच्च दाब से निम्न दाब की ओर चलते हैं और दाब में अंतर जितना अधिक होता है, हवाएं उतनी ही तेजी से चलती हैं। ‘ग्रेट बेसिन’, जिसे अक्सर ‘ग्रेट बेसिन’ रेगिस्तान के नाम से जाना जाता है, पश्चिमी उत्तरी अमेरिका की एक प्रमुख प्राकृतिक विशेषता है, जिसमें उत्तर-दक्षिण की ओर फैली चट्टानी पर्वत श्रृंखलाएं और बड़ी मध्यवर्ती घाटियां शामिल हैं। (एजेंसियों से इनपुट्स के साथ)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।