These are the 10 countries with the least population only 496 people live in one of them ये हैं सबसे कम जनसंख्या वाले 10 देश, एक में तो रहते हैं मात्र 496 लोग, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़These are the 10 countries with the least population only 496 people live in one of them

ये हैं सबसे कम जनसंख्या वाले 10 देश, एक में तो रहते हैं मात्र 496 लोग

  • वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू- 2024 की रिपोर्ट में ऐसे 10 देशों का जिक्र किया गया है जिनकी जनसंख्या काफी कम है। आइए, जानते हैं इन अनोखे देशों के बारे में...

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 10 Jan 2025 09:24 PM
share Share
Follow Us on

वेटिकन सिटी

1 / 10

वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे कम जनसंख्या वाला देश है। यहां केवल 496 लोग निवास करते हैं। यह क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का केंद्र है और कैथोलिक चर्च का मुख्यालय भी है।

नियू

2 / 10

दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित स्वशासित द्वीप राष्ट्र नियू की जनसंख्या केवल 1,819 है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता इसे पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय बनाती है।

टोकेलाउ

3 / 10

टोकेलाउ दक्षिण प्रशांत महासागर में एक देश टोकेलाउ की आबादी 2,506 है। यह न्यूजीलैंड के अधीन है और अपनी पारंपरिक संस्कृति के लिए जाना जाता है।

फॉकलैंड द्वीप

4 / 10

दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित फॉकलैंड द्वीप समूह की जनसंख्या 3,470 है। यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है।

मोंटसेराट

5 / 10

कैरिबियाई क्षेत्र में स्थित मोंटसेराट की जनसंख्या 4,389 है। यहां ज्वालामुखी विस्फोट के कारण कई क्षेत्रों को खाली करा लिया गया था, जिससे आबादी में भारी गिरावट आई।

अटलांटिक महासागर में स्थित

6 / 10

यह छोटा सा द्वीपसमूह उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित है और इसकी जनसंख्या 5,628 है। यह फ्रांस के अधीन एक क्षेत्र है।

तुवालू

7 / 10

तुवालू की जनसंख्या 9,646 है। प्रशांत महासागर में स्थित यह छोटा देश समुद्र स्तर में वृद्धि के कारण जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर रहा है।

सेंट बार्थेलेमी

8 / 10

सेंट बार्थेलेमी की जनसंख्या 11,258 है। यह क्षेत्र कैरिबियन में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपने शानदार समुद्र तटों और लग्जरी रिसॉर्ट्स के लिए मशहूर है।

वाली और फ्युटुना

9 / 10

वालिस और फ्युटुना की जनसंख्या 11,277 है। यह फ्रांस के अधीन एक क्षेत्र है और अपनी परंपरागत जीवनशैली के लिए जाना जाता है।

नाउरु

10 / 10

नाउरु दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश है और यहां की जनसंख्या 11,947 है। यह प्रशांत महासागर में स्थित है और अपनी फॉस्फेट खदानों के लिए जाना जाता है।