बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत
गम्हरिया में टाटा-कांड्रा मुख्यमार्ग पर पिंड्राबेड़ा मोड़ पर एक बाइक की टक्कर से झुनी देवी की मौत हो गई। उसकी बहन बबीता लोहार गंभीर रूप से घायल है और इलाज चल रहा है। दोनों बहनें सामान खरीदने आई थीं जब...
Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरSun, 17 Nov 2024 02:12 AM

गम्हरिया। टाटा-कांड्रा मुख्यमार्ग पर कांड्रा थाना अंतर्गत पिंड्राबेड़ा मोड़ में गुरुवार की रात बाइक की टक्कर से घायल झुनी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि उसकी बहन पिंड्राबेड़ा निवासी बबीता लोहार का इलाज चल रहा है। मृतका धीराजगंज की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार झुनी व बबीता दोनों सामान खरीदने पिंड्राबेड़ा मोड़ आयी थी। इसी दौरान गम्हरिया की ओर से तेज गति में आ रही बाइक ने दोनों को टक्कर मार दिया। उक्त घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।