Noida Players Win 7 Gold Medals at State Karate Championship प्रदेश कराटे में शहर के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण झटके, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Players Win 7 Gold Medals at State Karate Championship

प्रदेश कराटे में शहर के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण झटके

नोएडा के खिलाड़ियों ने प्रदेश कराटे चैंपियनशिप में 7 स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता लखनऊ में समाप्त हुई, जिसमें 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाMon, 28 April 2025 10:06 PM
share Share
Follow Us on
प्रदेश कराटे में शहर के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण झटके

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश कराटे चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता लखनऊ में 27 अप्रैल को समाप्त हुई। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में जिले के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन खिलाड़ियों में से ट्रेडिशनल शितोरियू कराटे संघ के विहान चंद्रा, शिवानी सिंह, अदिति बर्मन, अनांशी गर्ग, दिविशा नंदुलकर, शगुन मलिक और दिव्या भट ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अपने अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त करने पर ये सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर गए हैं। उत्तराखंड के देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों में शिवानी सिंह दो बार राष्ट्रीय कराटे में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। प्रदेश स्तर पर कई सालों से लगातार स्वर्ण पदक जीतती आ रही हैं। शिवानी ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य है। इस बार भी सोने का तमगा जीतने का पूरा भरोसा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षक युवराज गुरंग और यतिन भाटिया ने तकनीकी खामियों को सुधारने में काफी मदद की है। इससे लगातार बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।