आदिवासी सरकार और आदिवासी ही सुरक्षित नहीं: डॉ आशा
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डा आशा लकड़ा ने झारखंड के नावाडीह प्रखंड में एक आदिवासी महिला से दुष्कर्म प्रयास की घटना की जांच की। उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और जिला...

नावाडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार की सदस्य डा आशा लकड़ा सोमवार को बेरमो अनुमंडल के नावाडीह प्रखंड पहुंची। यहां पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंक के एक गांव पहुंची। बीते 8 मई को यहां आदिवासी महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास की घटना घटी थी। कहा कि बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि झारखंड में आदिवासी सरकार है और अपने ही जाति को सुरक्षा देने में यह सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। संथाल परगना से लेकर उत्तरी छोटानागपुर और दक्षिण छोटानागपुर तक के आदिवासी आज सुरक्षित नहीं है। डॉ आशा ने पीड़िता से मिलकर आपबीती को सुना।
इसके बाद पीड़िता को आयोग द्वारा मदद व न्याय दिलाने का भरोसा दिया। बातचीत में कहा कि पीड़िता के घर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग न्याय दिलाने के लिए आया है। न्याय दिलाने के लिए सरकार के हर एक दरवाजा को खटखटाने का काम किया जायेगा। आयोग द्वारा जिला प्रशासन को पीड़िता से संबंधित रिपोर्ट 22 मई तक मांगा गयी थी लेकिन जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण आजतक रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण आयोग को खुद आना पड़ा। वहीं इस लापरवाही के लिए जिला प्रशासन को न्यायालय में जबाव देना पड़ेगा। मालूम हो कि यहां बीते 8 मई को आदिवासी महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास की घटना घटी थी। वहीं आरोपी अब्दुल कलाम की ग्रामीणों के द्वारा पिटाई के बाद मौत हो गई थी। वहीं घटना मॉब लिचिंग में बदल गई थी। और फिर कुछ दिन बाद झारखंड सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे थे और हर संभव सहयोग व न्याय दिलाने की बात कही थी। जबकि पीड़िता आदिवासी महिला की सुध नहीं ली गई। बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भरत यादव, भाजपा नेता अर्जुन सिंह, फूलचंद किस्कू, जिला परिषद सदस्य सुनीता टुडू, भैरव महतो, रामचन्द्र महतो, कुंदन कुमार, सुरेश महतो, जय नारायण मरांडी, बालेश्वर मुर्म, लालू मुर्म, मोतीलाल हांसदा, संजय गिरि, सुरेश तुरी, महेश मुण्डा, बसंत राय, दिलीप तुरी साथ थे। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता, एसडीपीओ बीएन सिंह, बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम, सीओ अभिषेक कुमार व थाना प्रभारी नितिश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।