BJP Seminar on Rani Ahilyabai Holkar s 300th Birth Anniversary Inspires Party Workers अहिल्याबाई होल्कर से समाज को प्रेरणा लेने की जरूरत: राकेश, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBJP Seminar on Rani Ahilyabai Holkar s 300th Birth Anniversary Inspires Party Workers

अहिल्याबाई होल्कर से समाज को प्रेरणा लेने की जरूरत: राकेश

भाजपा बोकारो ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि अहिल्याबाई की जीवन यात्रा आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कर्तव्य,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोMon, 26 May 2025 04:30 AM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर से समाज को प्रेरणा लेने की जरूरत: राकेश

बोकारो। भाजपा बोकारो की ओर से रविवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर 300 जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले सामान्य परिवार की बालिका से एक असाधारण शासनकर्ता तक की उनकी जीवनयात्रा आज भी प्रेरणा का महान स्रोत है। वे कर्तव्य, सादगी, धर्म के प्रति समर्पण, प्रशासनिक कुशलता, दूरदृष्टि एवं उज्ज्वल चारित्र का अद्वितीय आदर्श अहिल्यादेवी होलकर की सोच थी, कि न्याय वह नींव है जिस पर एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होता है। प्रजा उन्हें मातोश्री कहकर संबोधित भी करते थे।

वह एक माता के रूप में प्रजा के लिए संपूर्ण जीवन देने का काम किया। सादगी की संयम और गहन भक्ति यही उनकी पहचान थी। उनका मानना था कि जनता की सेवा केवल आदेशों से नहीं बल्कि धरातल पर काम करके की जाती है। इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर से समाज को प्रेरणा लेने की जरूरत से वर्तमान समाज को प्रेरणा लेने की जरूरत है। संगोष्ठी में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय, जिला महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक संजय त्यागी, उपाध्यक्ष धीरज झा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरजा देवी, अनिल स्वर्णकार, कृष्ण कुमार मुन्ना, लक्ष्मण नायक, विजय शर्मा, रंजू देवी, सुधा गुप्ता, मुरारी शर्मा, राजू बाउरी, पिंटू पाल, दिलीप दे, विक्रम महतो, शंकर पाल, राजकुमार केशरी, कारू कान्दु करमचंद गोप, धर्मेंद्र बाउरी, त्रिपुरारी नाथ तिवारी, विनय कुमार, मनोज बाबा, संजय दास, सिंटू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।