Grand Kalash Yatra Kicks Off Shri Shri 1008 Maruti Nandan Mahayagna in Chandrapura कलश यात्रा के साथ मारुति नंदन महायज्ञ का शुभारंभ, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsGrand Kalash Yatra Kicks Off Shri Shri 1008 Maruti Nandan Mahayagna in Chandrapura

कलश यात्रा के साथ मारुति नंदन महायज्ञ का शुभारंभ

चंद्रपुरा के तेलो के दिवान टोला में आयोजित श्री श्री 1008 मारुति नंदन महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकली। ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया, और धार्मिक उल्लास का माहौल...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSun, 1 June 2025 04:30 AM
share Share
Follow Us on
कलश यात्रा के साथ मारुति नंदन महायज्ञ का शुभारंभ

चंद्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो के दिवान टोला बजरंग चौक में आयोजित श्री श्री 1008 मारुति नंदन महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन शनिवार को भव्य कलश यात्रा व शोभा यात्रा निकली। जिसमें तेलो सहित आसपास के महिला-पुरुष ग्रामीणों ने भाग लिया। सात दिवसीय महोत्सव को लेकर यहां पर धार्मिक उल्लास है। 351 कलश व शोभा यात्रा में शामिल कन्याएं-युवतियां व महिलाएं तेलो जोरिया से जल भर कर मदिर प्रांगण तक गाजे-बाजे के साथ आए। आचार्य सूरज कृष्णा, यज्ञाचार्य विजय शास्त्री, उपाचार्य शनि राज व मंदिर पुजारी रोहित कुमार पांडेय के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना और वैदिक मंत्रोचरण के साथ अनुष्ठान किया गया।

जल यात्रा के दौरान हनुमान भक्तों द्वारा हर हर महादेव, जय श्री राम व राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की जयगान से पूरा तेलो का वातावरण भक्तिमय हो उठा। एक जून से तीन जून तक कथा वाचिका साध्वी सुधा भारद्वाज अयोध्या धाम की ओर से प्रवचन, चार जून को हेमंत दुबे द्वारा जागरण, पांच जून को भक्ति जागरण व छ: जून को भंडारा व प्रसाद का वितरण का किया जाएगा। पहले दिन कलश यात्रा व पूजन में डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो, झामुमो नेता अखिलेश महतो ऊर्फ राजू महतो, योगेंद्र प्रसाद, यज्ञ समिति के समिति संरक्षक सह तेलो मध्य मुखिया युगल महतो, शिवलाल महतो, अर्जुन प्रसाद महतो, महावीर महतो, फणिभूषण महतो, भुनेश्वर प्रसाद महतो, कामेश्वर प्रसाद महतो, प्रहलाद महतो व लखी महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।