पहलगाम घटना के विरोध में बेरमो में जगह-जगह आक्रोश रैली
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की आतंकियों द्वारा हत्या के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। फुसरो नगर परिषद में दुर्गा मंडप से फिल्ड क्वारी तक आक्रोश रैली निकाली गई। स्थानीय...

बेरमो। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर हिन्दू पर्यटकों की आतंकियों के द्वारा हत्या को लेकर पूरे हिन्दुस्तान में आक्रोश लगातार व्यक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में फुसरो नगर परिषद के सुभाषनगर में स्थानीय जनों की ओर से रविवार को दुर्गा मंडप से फिल्ड क्वारी तक आक्रोश रैली निकाली गयी। इस दौरान श्रद्धांजलि भी दी गई। अध्यक्षता पूर्व वार्ड पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने की। आतंकियों को कड़ी सजा और घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। कहा कि सरकार आतंकियों को सबक सिखाए। इस दर्दनाक हमले में मृतकों की आत्माशांति के लिए और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की गई है। मजदूर नेता शरण सिंह राणा, सचिंद्र सिंह और ललन सिंह ने कहा कि इस तरह का कृत्य निंदनीय है। रैली में गौतम सेनगुप्ता, शिव शंकर तांती, तरसेम सिंह, कामिनी देवी, उषा देवी, कमली देवी, सरस्वती देवी, राधा देवी, काली देवी, सुनैना देवी व कौशल्या देवी सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।
इधर, बोकारो थर्मल स्थित झारखंड चौक में सर्वदलीय संगठन पर्यटकों की करना कायराना हत्या को लेकर सड़क पर उतरे एवं आतंकियों एवं पाकिस्तान के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही कैंडल मार्च भी निकला गया एवं उन पर्यटकों के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, योगेन्द्र गिरि, विल्सन फ्रांसिस, चंद्रदेव घांसी, विकास सिंह, सुषमा कुमारी, सरजू रजक, अनिल पासवान, महबूब आलम, उर्मिला देवी, आरती चंद्रा, दीपमाला कुजूर, अख्तर अंसारी, मेहताब अंसारी, करीम अंसारी, मो हकीम, दौलत महतो स्टालिन व मुमताज आलम सहित काफी लोग शामिल हुए। आयोजन समाजसेवी सुषमा कुमारी, सरजू रजक, विजय पटेल व मो हकीम सहित सर्वदलीय सदस्यों ने मिलकर किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।