केंद्रीय मंत्री का बोकारो में स्वागत
बोकारो में श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया का भाजपाइयों ने स्वागत किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धा अर्पित की। मांडविया ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ लोगों के...

बोकारो। रांची से धनबाद जाने के क्रम में श्रम एवं रोजगार व खेल एवं युवा मामले के केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया का शुक्रवार को बिरसा चौक पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। पूर्व विधायक बिरंची नारायण के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मांडविया ने कहा कि श्रमिकों के श्रम से ही निर्माण, मैन्युफैक्चरिंग व खदानें आदि चल रही हैं। आज सामाजिक सुरक्षा बढ़ी है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक लोगों का हर साल पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज हो रहा है। इसकी वजह से लोगों में लाचारी की नौबत नहीं आ रही है। इलाज के लिए साहूकारों के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। यह मोदी जी की गारंटी है। पूरे देश में श्रमिकों को जितनी भी इलाज की जरूरत है, हम दे रहे हैं। मंत्री ने कहा कि हम श्रमिकों को आयुष्मान के तहत सूचीबद्ध अस्पताल में भी इलाज की सुविधा पर विचार कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।