महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए बताया गया
नावाडीह प्रखंड के भलमारा क्लस्टर में बरई पंचायत की महिलाओं की बैठक हुई। इसमें आत्मनिर्भरता, कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने की चर्चा हुई। स्वास्थ्य योजनाओं, पोषण शिक्षा और मिनी आंगनबाड़ी की आवश्यकता पर...

नावाडीह प्रखंड के भलमारा क्लस्टर के बरई पंचायत के बनकटवा में बरई आजीविका महिला ग्राम संगठन की बैठक की गई। ब्लॉक रिसॉर्स पर्सन दीपू अग्रवाल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए कृषि और पशु विभाग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देनेख् समय-समय पी टीकाकरण, मचान निर्माण, पशु शेड की उचित जमीन का चयन कर दीदी को लखपति बनाने के उद्देश्य से आईएफएससी में जुड़ने के लिए बताया गया। सीनियर सेतु सावित्री देवी ने गांव का आकलन किया। सभी एकत्रित दीदी को जानकारी दिया कि गांव के अस्पताल में प्रसव करवाना चाहिए, किशोरियों को स्वस्थ पोषण शिक्षा, जननी सुरक्षा योजना, मातृ वंदना योजना, मध्याह्न भोजन, गांव में शौचालय, राशन कार्ड, बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र व सावित्री बाई फुले योजना के बारे में भी बताया गया।
सेतु अंजू देवी ने सभी दीदी को आयुष्मान कार्ड का लाभ, स्वच्छ पेयजल, गर्भवती मां की जांच व यूरिन की जांच के बारे बताया। आजीविका महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष रेखा देवी ने कहा कि गांव में एक मिनी आंगनबाड़ी की बहुत ही जरूरत है, बीडीओ प्रशांत हेम्ब्रम से मिलेंगे। सचिव पुष्पा देवी, कोषाध्यक्ष लीलावती देवी,भलमारा क्लस्टर आईएफसी एंकर इंदिया देवी, आजीविका पशु मित्र फूलवंती देवी, आजीविका कृषक मित्र सुनीता देवी, बाणेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।