Serious Accident in Chaibasa Father and Son Injured in Bike Collision सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र जख्मी, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsSerious Accident in Chaibasa Father and Son Injured in Bike Collision

सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र जख्मी

चाईबासा में एक सड़क दुर्घटना में दुलाल लागुरी और उसके बेटे माती लागुरी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों बाइक पर सवार होकर जगन्नाथपुर से लौट रहे थे, तभी किसी अज्ञात चार चक्का वाहन ने उन्हें धक्का मार...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSun, 27 April 2025 04:22 PM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र जख्मी

चाईबासा। सड़क दुर्घटना में झींकपानी के सिहपोखरिया गांव निवासी दुलाल लागुरी और उसके बेटे माती लागुरी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर में दोनों एक बाइक पर सवार होकर जगन्नाथपुर से अपने गांव आ रहे थे। रास्ते में झींकपानी के सूरजाबासा और गंगाबासा के बीच किसी अज्ञात चार चक्का वाहन पीछे से धक्का मार दिया, जिससे दोनों बाइक समेत गिर पड़े। दोनों को सिर में गंभीर चोटे लगी है। दोनों को घटनास्थल से उठाकर उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलती है परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि दुलाल लागुरी और माती लागुरी रविवार को सुबह बाइक से जगन्नाथपुर गए थे, वापस आने के क्रम में रास्ते में किसी अज्ञात वाहन धक्का मार दिया, जिसे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।