Surprise Inspection at Chaibasa Jail by District Magistrate and SP डीसी - एसपी ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsSurprise Inspection at Chaibasa Jail by District Magistrate and SP

डीसी - एसपी ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण

चाईबासा में सोमवार को जिला दण्डाधिकारी कुलदीप चौधरी और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कैदी वार्ड, भोजनालय, भंडार कक्ष और दवाइयों की उपलब्धता का...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 21 April 2025 03:43 PM
share Share
Follow Us on
डीसी - एसपी ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त नेतृत्व में सोमवार को चाईबासा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारी एवं पुलिस जवानों के द्वारा अलग-अलग टीम में विभक्त होकर जेल परिसर के अंदर विभिन्न कैदी वार्ड का अवलोकन किया गया। इस दौरान कैदी वार्ड के अलावा मंडल कारा परिसर के भीतर भोजनालय, भंडार कक्ष, संधारित पंजी, दवाइयों की उपलब्धता आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती सुनीला खलको, कार्यपालक दंडाधिकारी देवेंद्र कुमार, कुमार हर्ष आदि उपस्थित थे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।