पेटादारी जंगल में चल रहे अवैध आरा मशीन पर छापा
पेटादारी जंगल में चल रहे अवैध आरा मशीन पर छापापेटादारी जंगल में चल रहे अवैध आरा मशीन पर छापापेटादारी जंगल में चल रहे अवैध आरा मशीन पर छापापेटादारी जंग

मयूरहंड, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के पेटादरी के जंगल में वन विभाग के पदाधिकारियों ने छापामारी किया। इसमें पेटादरी जंगल के लेढ़िया नदी किनारे पझरातरी सीमाना में अवैध रूप से आरा मशीन चलाया जा रहा था। गुप्त सूचना के मुताबिक वन अधिकारी स्थल पर पहुंचे औश्र चल रहे आरा मशीन को जप्त कर लिया। साथ ही तीन ट्रैक्टर शीशम और लिपटस के लकड़ी को बरामद कर अपने कब्जे साथ ले गये। इसके अलावा स्थल से खाना बनाने का बर्तन भी प्राप्त हुआ है। जेसीबी मशीन से सभी लकड़ी को तीनों ट्रैक्टर में रख कर जप्त कर लिया गया। लावालौंग वन क्षेत्र पदाधिकारी सूर्यभूषण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई।
विशेष जानकारी इकट्ठा कर कार्रवाई को जाएगी। जानकारी के मुताबिक सुबह से ही पुलिस आरामशीन के स्थल तलाश रही थी। मशीन को बीच जंगल में चलाया जा रहा था जिसके चलते अधिकारियों के स्थल पर पहुंचना मुश्किल हुआ। मौके पर वन पाल विकाश कुमार उपाध्याय, कमल किशोर, रूपलाल यादव, वनरक्षी राकेश कुमार, सर्वजीत तिवारी, मृतुन्जय कुमार समेत कई लोग थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।