Tragic Accident Farmer Dies After Bolero Hits While Transporting Tomatoes बोलोरो की टक्कर से घायल किसान की मौत, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsTragic Accident Farmer Dies After Bolero Hits While Transporting Tomatoes

बोलोरो की टक्कर से घायल किसान की मौत

बोलोरो की टक्कर से घायल किसान की मौत बोलोरो की टक्कर से घायल किसान की मौतबोलोरो की टक्कर से घायल किसान की मौतबोलोरो की टक्कर से घायल किसान की मौतबोलोर

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराMon, 28 April 2025 04:38 PM
share Share
Follow Us on
बोलोरो की टक्कर से घायल किसान की मौत

गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर व इटखोरी थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित हउवाग मोड़ के समीप शनिवार को एक अनियंत्रित बोलेरो ने टमाटर ले जा रहे किसान को पीछे से टक्कर मार दिया था। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज रांची में किया जा रहा था। इलाज के दौरान रविवार की देर शाम किसान की मौत हो गई। मृतक किसान थाना क्षेत्र के सिंदुआरी गांव के केदार प्रसाद दांगी है। किसान की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि केदार प्रसाद दांगी अपने दो पहिया वाहन से टमाटर बेचने के लिये शनिवार को पीतीज बाजार रहा था। इसी क्रम में हउवाग मोड़ के समीप चतरा की ओर से आ रही बोलेरो वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि सारा टमाटर बर्बाद हो गया। ग्रामीणों के तत्परता से घायल किसान को बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया था। जहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। बताया गया कि केदार प्रसाद दांगी ऊंटा गांव का रहने वाला था। सिंदूसरी में अपने ससुराल में घर जमाई बन कर था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।