Tragic Bolero Accident in Chatra One Dead Seven Injured बारात से लौट रही बोलेरो पेड़ में टकराई, एक की मौत सात लोग घायल, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsTragic Bolero Accident in Chatra One Dead Seven Injured

बारात से लौट रही बोलेरो पेड़ में टकराई, एक की मौत सात लोग घायल

बारात से लौट रही बोलेरो पेड़ में टकराई, एक की मौत सात लोग घायल बारात से लौट रही बोलेरो पेड़ में टकराई, एक की मौत सात लोग घायल बारात से लौट रही बोलेरो पे

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराSun, 15 June 2025 12:40 AM
share Share
Follow Us on
बारात से लौट रही बोलेरो पेड़ में टकराई, एक की मौत सात लोग घायल

चतरा, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के उंटा के समीप लोवागड्डा मोड़ के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ में टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि इसपर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना शनिवार की तीन बजे भोर की है। सभी इमामगंज के जिरवातरी गांव से बारात से सदर थाना क्षेत्र के चारू गांव लौट रहे थे। इसी क्रम में चालक को झपकी आ गयी और वाहन पेड़ से टकरा गयी। मृतक इसी थाना क्षेत्र के मोकतमा गांव के 70 वर्षीय कुरबान मियां है। वहीं घायलों में सदर थाना क्षेत्र के करमाही गांव निवासी चालक मोहम्मद हासिम, सिमरिया बैलगड्डा का 60 वर्षीय मो0 आरिफ, 55 वर्षीय रहमत अंसारी, 12 वर्षीय मो0 कासिफ, 9 वर्षीय मो0 तौसिफ, 6 वर्षीय आलिया सबा और 7 वर्षीय सुहानी सबा शामिल है।

गंभीर स्थिति को देखते हुए चालक मो0 हासिम और मो0 आरिफ को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। शेष पांच घायलों का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के चारू गांव निवासी मो0 मंसुर मियां के पुत्र सोनु की शादी 13 जून 2025 को ईमामगंज के जिरवातरी में था। लोग 14 छोटी गाड़ियों से चारू से बारात गये थे। निकाह और खाना खाने के बाद एक बजे रात को बाराती अपनी अपनी गाड़ियों से वापस आ रहे थे। जो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुई है उसमें आठ बाराती बैठे थे। कुरबान मियां को मौत खिंचकर आगे ले गया। जिस वाहन से बाराती ईमामगंज से चतरा के चारू गांव लौट रही थी, उसपर मृतक कुरबान अंसारी भी बैठा था। चलने के समय कुरबान मियां बोलेरो वाहन के बीच के सीट पर बैठा था। लेकिन गाड़ी कुछ दूर चली तो वे आगे की सीट पर बैठने की जिद करने लगे। लोगों ने काफी समझाया लेकिन वे नहीं माने और लड़ झगड़कर आगे बैठ गये। आगे की सीट पर बैठा 55 वर्षीय रहमत अंसारी बीच के सीट में आ गये। लेकिन इश्वर को कुछ और ही मंजूर था। आगे सीट पर बैठा कुरबान मियां अल्लाह के प्यारे हो गये और जो आगे से बीच सीट पर आया था रहमत का सिर्फ पैर टुटा और उसकी जान बच गयी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।