17-Year-Old Boy Found Hanging in Deoghar Police Investigate Suicide Case शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh News17-Year-Old Boy Found Hanging in Deoghar Police Investigate Suicide Case

शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा

देवघर में 17 वर्षीय किशोर का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक किशोर की मोबाइल चोरी हो गई थी, जिससे वह परेशान था। परिवार ने मामले में कोई...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरWed, 9 April 2025 06:08 AM
share Share
Follow Us on
शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा

देवघर, प्रतिनिधि नगर के बावन बीघा अवस्थित एक घर में सोमवार को 17 वर्षीय किशोर का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने मामले में नगर पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक किशोर के परिवार से मामले के बारे में पूछताछ की। लेकिन उसके परिवार वाले ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। बताया कि मामले के बारे में पता करने के बाद कुछ भी बयान दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि किशोर ने किसी परिचित लड़की से बात करता था। आत्महत्या से तीन-चार दिन पहले उसकी मोबाइल चोरी हो गई थी। उससे वह परेशान हो गया था। इस कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मामले में पुलिस ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या है घटनाक्रम : सोमवार को नगर थाना के बावन बीघा स्थित एक किराए का मकान में 17 वर्षीय किशोर का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फांसी के फंदे से किशोर का शव उतारकर उपस्थित लोगों के समक्ष पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। मृतक की पहचान बंगाल के मुराडे थाना अंतर्गत रघु पोखर गांव निवासी सीमंतो माल के रूप में की गई थी। मृतक के दोस्त सागर माल ने बताया कि सीमंतो दो महीने पहले अपने घर से देवघर आया था। यहां किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर रहा था। बताया कि चार दिन पहले उसकी मोबाइल चोरी हो गई थी, उसके बाद वह अपने परिवार और दोस्तों से संपर्क नहीं कर पा रहा था। सोमवार सुबह आसपास के लोग अपने-अपने काम पर चले गए थे। लेकिन उसने काम पर जाने से इंकार कर दिया था। वह घर पर खाना खाकर आराम कर रहा था। शाम में जब अन्य लोग काम से वहां लौटे, तो सागर ने देखा कि उसके दोस्त सीमंतो का शव फांसी के फंदे से रुम में लटका हुआ था। दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। मामले की जानकारी मकान मालिक को दी थी। सूचना मिलने के बाद मकान मालिक वहां पहुंचे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।