Congress Holds District Level Constitution Save Rally in Deoghar देश में संविधान बदलने की साजिश, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsCongress Holds District Level Constitution Save Rally in Deoghar

देश में संविधान बदलने की साजिश

देवघर में कांग्रेस ने आरएन बोस लाइब्रेरी में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया। कई प्रमुख नेताओं ने मोदी सरकार पर संविधान में बदलाव का आरोप लगाया। स्वास्थ्य मंत्री ने श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं के...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरThu, 22 May 2025 04:50 AM
share Share
Follow Us on
देश में संविधान बदलने की साजिश

देवघर ,कार्यालय संवाददाता। नगर के आरएन बोस लाइब्रेरी में कांग्रेस की जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। रैली को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव झारखंड के सह प्रभारी बेला प्रसाद, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांगेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, बंधु तिर्की, अजय दुबे, मणिशंकर ने संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी सरकार पर संविधान बदलने का आरोप लगाया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार देवघर के श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल राज्य सरकार करेगी।

चाहे वह किसी भी प्रदेश को हों, इलाज से लेकर दवा व अन्य सारी व्यवस्था सरकार करेगी। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा संविधान बचेगा तो देश बचेगा। कांग्रेस ने संविधान बचाने का बीड़ा उठाया है। रैली में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, जिला महासचिव दिनेश मंडल, अवधेश प्रजापति, महिला नेत्री शबाना खातून, वरीय नेता दिनेशानंद झा, फैयाज कैसर, राजेंद्र दास, इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, केदार दास, सुधीर देव समेत कई नेता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।