मधुपुर : सड़क पर चंदा वसूल रही गुजरात की 10 लड़कियां हिरासत में
मधुपुर में लड़कियों का एक समूह अवैध रूप से लोगों से चंदा उगाही कर रहा था। पुलिस ने दस लड़कियों को हिरासत में लिया, जो अनाथ बच्चों की मदद करने के नाम पर पैसे मांग रही थीं। पूछताछ के बाद उन्हें पीआर...

मधुपुर प्रतिनिधि मधुपुर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर लड़कियों द्वारा लोगों से वसूली करने का एक मामला प्रकाश में आया है। मधुपुर और महिला थाना की पुलिस ने दस लड़कियों को मधुपुर-सारठ एनएच में अवैध रूप से चंदा उगाही करने के आरोप में हिरासत में लिया। बाद में पूछताछ और काउंसलिंग के बाद सभी लड़कियों को बुधवार को पीआर बॉण्ड छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क और इलाकों में लड़कियों का एक ग्रुप सक्रिय था, जो सड़कों पर वाहनों को रुकवाकर पैसों की वसूली कर रही थी। अनाथ बच्चों को सहयोग करने के नाम पर पैसा वसूला जा रहा था।
हाल के दिनों में उनके ग्रुप को पचंबा थाना क्षेत्र के रानीडीह में और बेंगाबाद के खंडोली मोड़ के समीप वसूली करते हुए देखा गया था, लेकिन बुधवार को इनके ग्रुप को मधुपुर थाना क्षेत्र में वसूली करते देखा गया। उसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौजूद दस लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया। थाना लाने के बाद सभी से पूछताछ की गई तो सभी ने बताया कि वह सभी गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली है। सभी लड़कियां जींस और शर्ट पहने थी। पुलिस ने सभी को चेतावनी देते हुए पीआर बॉण्ड पर छोड़ दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।